पद संभालते ही वर्क मोड में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, तीन राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी; जानें किसे सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

BJP के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पदभार ग्रहण करने के थोड़ी देर बाद ही आगामी चुनावों के लिए प्रमुख नेताओं को प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त करने का ऐलान किया है। जानें किसे सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Nitin Nabin
Nitin Nabin | Image: ANI

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन नई जिम्मेदारी संभालते ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पार्टी संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने के लिए एक्शन शुरू कर दिया है। पदभार ग्रहण करने के थोड़ी देर बाद ही उन्होंने आगामी विभिन्न चुनावों के लिए प्रमुख नेताओं को प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त करने का ऐलान किया है। नितिन नबीन ने अगामी तीन राज्यों में आने वाले समय में होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किया है।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी आधिकारिक चिट्ठी के अनुसार ये नियुक्तियां की गई हैं। केरल विधानसभा चुनाव के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया गया है तो राम माधव बेंगलुरु नगर निगम चुनाव के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। तेलंगाना नगर पालिका और कॉर्पोरेशन चुनावों के लिए भी चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की गई है।

विनोद तावड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी

केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलजे को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विनोद तावड़े को चंडीगढ़ के नए मेयर चुनाव की देखरेख के लिए भी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आशीष शेलार बने तेलंगाना चुनाव प्रभारी 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आने वाले तेलंगाना नगर पालिका और कॉर्पोरेशन चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

Advertisement

सतीश पूनिया और राम माधव का भी लिस्ट में नाम

बता दें कि कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम चुनाव के लिए चुनाव अस्थायी तौर पर 25 मई के बाद होंगे। अब ग्रेटर बेंगलुरु निगम चुनाव के लिए राम माधव के साथ राजस्थान प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को सह प्रभारी बनाया गया है। सतीश पूनिया विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद से वापसी के इंतजार में थे। उन्होंने हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अब ग्रेटर बेंगलुरु निगम चुनाव में नितिन नबीन ने सह-प्रभारी की नई जिम्मेदारी देकर सतीश पूनिया के वापसी के संकेत भी दे दिए हैं। बता दें कि ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी के चुनाव सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा के अनुसार जून 2026 से पहले होने हैं। बीजेपी इन चुनावों में मजबूत प्रदर्शन के लिए अनुभवी नेताओं की टीम उतार रही है। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bangladesh: नौगांव में कॉलेज के लापता हिंदू छात्र का शव नदी से हुआ बरामद

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड