अपडेटेड 13 December 2025 at 16:55 IST

केरल निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत, तिरुवनंतपुरम में LDF का चार दशक पुराना किला ढहाया; PM मोदी ने गदगद होकर क्या कहा?

Kerala Local Body Election Results 2025: केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज नतीजों का दिन है। प्रदेश में 11 और 13 नवंबर क दो चरणों में मतदान हुए थे। इन दोनों चरणों में कुल मतदान 73.57 फीसदी वोटिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि अगले साल केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव के नजरिए से यह स्थानीय निकाय का चुनाव बहुत ही अहम है।

Follow : Google News Icon  
 Kerala Local Body Election Results
तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में बीजेपी-एनडीए की बड़ी जीत | Image: BJP/Narendra Modi/X/Republic

Kerala Local Body Election Results 2025: केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज नतीजों का दिन है। वोटों की गिनती में यह दिखा कि चुनाव में यूडीएफ ने बढ़त हासिल की है। वहीं, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इतिहास रच दिया है। करीब चार दशकों से राजधानी के नगर निगम में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के दबदबे को झटका लगा है और इस बार उससे सत्ता छीन गई है।

तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है। इस जीत को ऐसे समझा जा सकता है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक ट्वीट कर इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है। राजधानी तिरुवनंतपुरम के संसदीय क्षेत्र में जहां करीब दो दशकों से कांग्रेस का दबदबा रहा है और इसके वरिष्ठ नेता शशि थरूर लगातार चार बार यहां से सांसद रह चुके हैं। अब उनके गढ़ में भाजपा ने नगर निगम चुनाव में अपना जीत का कमल खिला दिया है।

केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण- पीएम मोदी 

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के नगर निगम चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने वहां के लोगों को धन्यवाद कहा है। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, " तिरुवनंतपुरम को धन्यवाद! तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-एनडीए को मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है।"

उन्होंने आगे कहा, "जनता को पूरा विश्वास है कि राज्य की विकास संबंधी आकांक्षाओं को केवल हमारी पार्टी ही पूरा कर सकती है। हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास और लोगों के लिए जीवन स्तर को सुगम बनाने की दिशा में काम करेगी।"

Advertisement

कार्यकर्ता हमारी शक्ति और हमें उन पर गर्व- प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, "मैं उन सभी मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने जनता के बीच काम किया और तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार परिणाम सुनिश्चित किया।" उन्होंने आगे कहा, " आज का दिन केरल में पीढ़ियों से चले आ रहे कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया और आज के इस परिणाम को संभव बनाया। हमारे कार्यकर्ता हमारी शक्ति हैं और हमें उन पर गर्व है!"

केरल के लोग यूडीएफ और एलडीएफ से तंग- पीएम 

पीएम मोदी ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, "केरल के उन सभी लोगों का मैं तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट दिया। केरल के लोग यूडीएफ और एलडीएफ से तंग आ चुके हैं। वे एनडीए को एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं जो सुशासन प्रदान कर सकता है और सभी के लिए अवसरों से युक्त विकासशील केरल का निर्माण कर सकता है।"

Advertisement

एनडीए को मिली इतनी सीटों पर बड़ी जीत

मिली जानकारी के अनुसार, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के नगर निगम में कुल वार्डों की संख्या 101 (सीटें) है। इनमें से कुल 50 सीटों पर भाजपा-गठबंधन ने जीत हासिल की है। बहुमत का आंकड़ा 52 है। वहीं, एलडीएफ ने 29, यूडीएफ ने 19 और अन्य ने दो सीटों पर जीत हासिल की है।

दो चरणों में हुए थे चुनाव

मालूम हो कि केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज नतीजों का दिन है। प्रदेश में 11 और 13 नवंबर क दो चरणों में मतदान हुए थे। इन दोनों चरणों में कुल मतदान 73.57 फीसदी वोटिंग हुई थी। बताया जा रहा है कि अगले साल केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव के नजरिए से यह स्थानीय निकाय का चुनाव बहुत ही अहम है।  

ये भी पढ़ें- Pankaj Chaudhary: 7 बार के सांसद... कौन हैं पंकज चौधरी? जो 2027 चुनाव से ठीक पहले बनेंगे यूपी BJP अध्यक्ष, दाखिल किया नामांकन
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 13 December 2025 at 16:50 IST