Kangana Ranaut: 'अगर महिलाओं के विरोधी नहीं होते तो संसद में...', राहुल गांधी पर बरसी कंगना रनौत, BJP-RSS पर लगाए आरोपों का दिया करारा जवाब

महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी के रुख को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, "अगर राहुल गांधी महिलाओं के विरोधी नहीं होते, तो वे इस विधेयक को पेश होने देते।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kangana Ranaut & RAHUL GANDHI
Kangana Ranaut & RAHUL GANDHI | Image: ANI

केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक को संसद से पारित कराने की दिशा में फिर सक्रिय नजर आ रही है। सरकार इसे पारित कराने के लिए विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। हालांकि अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इसी बीच BJP सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी को महिला विरोधी करार दिया है।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा, 'राहुल गांधी की सोच अगर पुरुष प्रधान सोच नहीं होती तो महिला आरक्षण बिल के लिए संसद में लड़ाई नहीं करते।' कंगना ने आगे कहा, 'बीजेपी महिला आरक्षण विधेयक के लिए लड़ रही है और कांग्रेस इस विधेयक का विरोध कर रही है और इसके लागू होने में रुकावट डाल रही है। इससे पता चलता है कि महिला विरोधी मानसिकता किसकी है।'

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं- कंगना रनौत

महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी के रुख को लेकर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा, "अगर राहुल गांधी महिलाओं के विरोधी नहीं होते, तो वे इस विधेयक को पेश होने देते। राहुल गांधी नहीं चाहते कि लोकसभा, विधानसभा और राज्यसभा में महिलाओं की संख्या पुरुषों की संख्या के बराबर हो।” बता दें कि राहुल गांधी ने भाजपा और RSS को पुरुष प्रधान बताया था।

कंगना रनौत ने परिवार संग ताजमहल का किया दीदार

बता दें कि कंगना रनौत अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा पहुंची थी। यहां उन्होंने ताजमहल का दीदार करने बाद सेंट्रल टैंक स्थित बेंच और गार्डन स्थित बेंच पर उन्होंने बहन के परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाईं। । सोशल मीडिया पर भी कंगना रनौत ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ताज महल की खूबसूरती को निहारती नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन के जरिए ताजमहल की खूबसूरती और वास्तुकला की तारीफ की। इस दौरान उनके साथ उनके भाई-भाभी भी मौजदू रहे। खुद कंगना भी शाही अंदाज में तैयार होकर ताजमहल के दीदार को पहुंची थीं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: आजम खान जेल से बाहर, फिर भी नहीं मिले अखिलेश? राजभर बोले- सब ठीक है ना?

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड