BJP सांसद अरुण गोविल की देश के राजनेताओं पर क्या है राय? PM मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, अखिलेश से ओवैसी तक; खुलकर बोले

अरुण गोविल से जब देश ने राजनेताओं के बारे में एक शब्द में जवाब पूछा गया तो उन्होंने पीएम मोदी के लिए कहा, देश सर्वोपरि। अमित शाह- राजनीति के दिग्गज।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arun Govil
Arun Govil | Image: Republic

Holi 2025: देश भर रंगों का त्योहार होली हंसी खुशी के साथ मनाया जा रहा है। रिपब्लिक भारत ने अपने दर्शकों के लिए होली पर एक खास कार्यक्रम 'केसरिया रंगों का धमाल' आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मेरठ से सांसद और रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) शामिल हुए।

अरुण गोविल ने सिनेमा से सियासत तक हर मुद्दे पर खुल कर अपनी बात रखी। इसके अलावा उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के किरदार से मेरठ से सासंद होने के तक सफर को भी बखूबी बयां किया।

देश के राजनेताओं पर क्या है अरुण गोविल की राय?

अरुण गोविल से जब देश ने राजनेताओं के बारे में एक शब्द में जवाब पूछा गया तो उन्होंने पीएम मोदी के लिए कहा, देश सर्वोपरि। अमित शाह- राजनीति के दिग्गज, योगी आदित्यनाथ- दृणता, लालू यादव- बड़े मजेदार सी चीज हैं, राहुल गांधी- थोड़ा मैच्योर हो जाना चाहिए, अखिलेश यादव- समझदार होकर भी नासमझी का दिखावा करते हैं, असदुद्दीन ओवैसी- बोलने का अंजाद बहुत अच्छा है।

Advertisement

मेरठ अब राम का घर है- अरुण गोविल

बीजेपी सांसद से जब पूछा गया कि मेरठ रावण की ससुराल मानी जाती है और आपने भगवान राम का किरदार निभाया है, अब उस किरदार के साथ वो सांसद कैसे सम्मलित हो गए हैं, कैसे काम कर रहे हैं मेरठ के लिए?

Advertisement

भगवान राम क किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने कहा कि यह सच है कि मेरठ रावण की ससुराल है,लेकिन वो होती थी अब राम का घर है। मेरे लिए मेरठ में काम करना आसान हो जाता है। मेरा जन्म मेरठ में हुआ है, 22 साल की उम्र तक मैं मेरठ में ही रहा हूं। हालांकि कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के कारण मुझे बाहरी कहा लेकिन लोगों का प्यार था उससे मेरी जीत हुई और में वहां का सांसद बन गया। सांसद होने के नाते जो सम्मान मिलता है वो तो सभी को मिलता है लेकिन उनके मन में मेरी जो छवि है, उसका फायदा ये है कि वो मेरी बात मान जाते हैं। आम जनमानस मेरी बात मानता है और ठीक से सुन लेता है।

इसे भी पढ़ें: Holi 2025: मेरठ रावण की ससुराल थी अब राम का घर है- अरुण गोविल
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड