Holi 2025: 'मेरठ रावण की ससुराल थी अब राम का घर है...' रिपब्लिक के होली स्पेशल 'केरसिया' में बोले अरुण गोविल

देश भर रंगों का त्योहार होली हंसी खुशी के साथ मनाया जा रहा है। रिपब्लिक भारत ने अपने दर्शकों के लिए होली पर खास कार्यक्रम 'केसरिया रंगों का धमाल' आयोजित किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Arun Govil
Arun Govil | Image: Republic

Holi 2025: देश भर रंगों का त्योहार होली हंसी खुशी के साथ मनाया जा रहा है। रिपब्लिक भारत ने अपने दर्शकों के लिए होली पर खास कार्यक्रम 'केसरिया रंगों का धमाल' आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मेरठ से सांसद और रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवंत किरदार को निभाकर उसे अमर बनाने वाले अरुण गोविल शामिल हुए।

अरुण गोविल ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के किरदार से मेरठ से सासंद होने के तक सफर पर खुल कर बात की। बीजेपी सांसद से जब पूछा गया कि मेरठ रावण की ससुराल मानी जाती है और आपने भगवान राम का किरदार निभाया है, अब उस किरदार के साथ वो सांसद कैसे सम्मलित हो गए हैं, कैसे काम कर रहे हैं मेरठ के लिए?

मेरठ रावण की ससुराल थी अब राम का घर है- अरुण गोविल 

भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने कहा कि यह सच है कि मेरठ रावण की ससुराल है,लेकिन वो होती थी अब राम का घर है। मेरे लिए मेरठ में काम करना आसान हो जाता है। मेरा जन्म मेरठ में हुआ है, 22 साल की उम्र तक मैं मेरठ में ही रहा हूं। हालांकि कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के कारण मुझे बाहरी कहा लेकिन लोगों का प्यार था उससे मेरी जीत हुई और में वहां का सांसद बन गया। सांसद होने के नाते जो सम्मान मिलता है वो तो सभी को मिलता है लेकिन उनके मन में मेरी जो छवि है, उसका फायदा ये है कि वो मेरी बात मान जाते हैं। आम जनमानस मेरी बात मानता है और ठीक से सुन लेता है।

Advertisement

होली के मौके पर रिपब्लिक भारत के खास कार्यक्रम में 'केसरिया रंगों का धमाल' में भारतीय जनता पार्टी के मेरठ से सांसद और रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवंत किरदार को निभाकर उसे अमर बनाने वाले अरुण गोविल के अलावा मशहूर कवियित्री अनामिका अंबर जैन, हास्य कवि शंभू शिखर, कवि कौशल कौशलेन्द्र, हास्य कवि नीर गोरखपुरी और मशहूर गजलकार दीक्षित दनकौरी ने अपने-अपने फनों से मंच पर समां बांध दिया।

इसे भी पढ़ें: संभल में भारी सुरक्षा के बीच होली और जुमे की नमाज, PAC और RAF तैनात

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड