अपडेटेड 18 October 2024 at 09:43 IST

UP: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने मारी बाजी, निकले सब BJP विधायकों में आगे...जानिए CM योगी का नंबर कितना?

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश में BJP सदस्यता अभियान में सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले नेता बने हैं। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे नंबर पर रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
brajesh pathak with cm yogi adityanath
बीजेपी के सदस्यता अभियान में ब्रजेश पाठक सीएम योगी से आगे रहे। | Image: Facebook

Uttar Pradesh News: ब्रजेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के मामले में उत्तर प्रदेश के सभी विधायकों को पीछे छोड़ दिया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी आगे निकल चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान में सर्वाधिक सदस्य बनने वाले उत्तर प्रदेश के टॉप 10 नेताओं की सूची सामने आई है, जिसमें विधायकों के रूप में ब्रजेश पाठक सबसे आगे रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी खुद को मजबूत कर रही है। राज्य दर राज्य पूरे देश में बीजेपी ने सक्रिय तौर पर नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान चलाया है। इसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं ने अपनी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया है। इसी तर्ज पर देशभर में बीजेपी के नेताओं को नए सदस्य जोड़ने का टारगेट मिला। उत्तर प्रदेश की सूची में फिलहाल शीर्ष पर रहने वाले कुछ नेताओं के नाम सामने आए हैं।

सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले शीर्ष MLA ब्रजेश पाठक

विधायकों के तौर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश में बीजेपी के सदस्यता अभियान से सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले नेता बने हैं। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे नंबर पर रहे हैं तो विधायक पंकज सिंह ने तीसरे नेता के रूप में सबसे ज्यादा सदस्य जोड़े। सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले टॉप 10 विधायकों में नितिन अग्रवाल सबसे नीचे रहे हैं।

सांसदों में भोला सिंह ने बाजी मारी

उत्तर प्रदेश के लोकसभा सांसदों की बात करें तो भोला सिंह ने बाजी मारी है। टॉप 10 सांसदों में अरुण गोविल चौथे और करण भूषण सिंह 8वें नंबर पर रहे हैं। महेश शर्मा ने भी इस सूची में जगह पाई है। राज्यसभा सांसदों के तौर पर संजय सेठ शीर्ष पर रहे हैं। उसके बाद अरुण सिंह, फिर दिनेश शर्मा और उसके बाद चौथे नंबर पर बीएल शर्मा का नाम है। सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले एमएलसी में उत्तर प्रदेश सरकार के बिजली मंत्री एके शर्मा शीर्ष पर हैं। इसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तीसरे नंबर पर रहे हैं।

Advertisement

2 सितंबर से शुरू हुआ बीजेपी का सदस्यता अभियान

हर 6 साल में बीजेपी एक नया सदस्यता अभियान चलाती है। हर मौजूदा बीजेपी सदस्य को खुद को नए सिरे से पंजीकृत करना होता है, जबकि नए सदस्य भी जोड़े जाते हैं। 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करके बीजेपी के 2024 सदस्यता अभियान 'संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024' की शुरुआत की और पार्टी कार्यकर्ताओं से युवाओं से जुड़ने के लिए विशेष प्रयास करने का आग्रह किया। पहले चरण में 2 सितंबर से 25 सितंबर तक नए नामांकन अभियान के तहत 6 करोड़ सदस्य पंजीकृत किए गए।

भारतीय जनता पार्टी ने 2 चरणों में सदस्यता अभियान चलाया है। पहले चरण में 2 सितंबर को शुरू किए गए सदस्यता अभियान में लोगों की जबरदस्त भागीदारी देखी गई, जिसमें पहले दिन 47 लाख सदस्यों ने रजिस्ट्रेशन किया। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में प्रत्येक ने 1 करोड़ से अधिक सदस्य पंजीकृत किए, जबकि गुजरात और असम ने क्रमशः 85 लाख और 50 लाख सदस्य पंजीकृत किए। अभियान का दूसरा चरण 1-15 अक्टूबर तक चला।

Advertisement

यह भी पढ़ें: रिपब्लिक भारत पर राजनीति, खेल, मनोरंजन जगत के दिग्गजों का जमावड़ा

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 18 October 2024 at 09:41 IST