'BJP की सरकार अयोध्या से बनी, यहीं से पार्टी का सफाया होगा', अवधेश प्रसाद का UP चुनाव को लेकर बड़ा दावा, जानें राम मंदिर को लेकर क्या कहा

सपा सांसद अवधेश प्रसादन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2027 में परिवर्तन होगा। भाजपा चुनाव में बुरी तरह हारेगी और उसके बाद पूरे देश से उसका सफाया हो जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
SP MP Awadhesh Prasad Over Ram Mandir Donation Theft
अवधेश प्रसाद का बड़ा बयान | Image: ANI

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी भी तेज हो चली है और हर दल अपनी जीत का दावा कर रहा है। इसी बीच अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अयोध्या से ही बनी है और अयोध्या से ही इसका सफाया होगा।

सपा सांसद ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2027 में परिवर्तन होगा। भाजपा चुनाव में बुरी तरह हारेगी और उसके बाद पूरे देश से उसका सफाया हो जाएगा। BJP को हराने के लिए  जनता पूरी तरह तैयार है। वह बस चुनाव का इंतजार कर रही है। भाजपा ने जो झूठ का पुलिंदा जनता के सामने रखा है, उन सारे पुलिंदों को जनता 2027 में निकालने का काम करेगी।

अब जनता BJP के झुठे दावों में नहीं आएगी-अवधेश प्रसाद 

अवधेश प्रसाद ने BJP को आड़े हाथों लेते हुए दावा किया कि भाजपा के दावों पर अब जनता को विश्वास नहीं है। वहीं, राम चंदा चोरी को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा, संसद में हमारी पार्टी और हमाने माननीय नेता अखिलेश प्रसाद ने इस मुद्दों को जोर देकर उठाया था, मगर प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार संसद में जवाब देना जरूरी नहीं समझा। देश जानना चाहता है कि आखिरकर चंदा चोरी किसने किया। मगर बीजेपी ने दोषियों का बचाने का काम किया।

भाजपा के लिए 50 सीटें हासिल करना भी मुश्किल-अवधेश प्रसाद 

अवधेश प्रसाद ने 2024 चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्यावासियों ने इनका सफाया 2024 चुनाव में ही कर दिया। जनता से कह रहे थे हमने राम को लाया है, राम हमे लाएंगे। मगर राम ने तो अवधेश प्रसाद को लाया। राम मंदिर बनाने का दावा भी बीजेपी करती है, मगर मंदिर तो उच्चतम न्यायालय के आदेश पर बना है। ये राम को बेचने वाले लोग हैं। राम के नाम पर व्यापार करने वाले लोग हैं। राम सपा नेता का दावा है कि आगामी चुनाव में भाजपा के लिए 50 सीटें हासिल करना भी मुश्किल साबित होगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Nepal Flood: फिर 'मसीहा' बने एक्टर सोनू सूद, बाढ़ प्रभावित को राहत सामग्री बांटने खुद पहुंचे त्रिशुला; कहा-मेरा दिल टूट जाता है जब...

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड