Delhi Budget 2025: 27 साल बाद आज दिल्ली में बजट पेश करेगी BJP सरकार, इन खास वर्गो पर रेखा गुप्ता का रहेगा जोर

आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली सरकार का बजट विधानसभा में पेश करेगी। 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी की नई सरकार का यह पहला बजट होगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Rekha Gupta
CM Rekha Gupta | Image: PTI

दिल्ली विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र सोमवार को खीर समारोह के साथ शुरू हुआ। आज, 25 मार्च को विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली सरकार का बजट पेश करेगी। यह बजट BJP के कई मायनों में खास है। 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी की नई सरकार का यह पहला बजट होगा। राष्ट्रीय राजधानी की जनता को भी इस बजट से काफी उम्मीदें हैं।


केंद्रीय बजट के समय संसद में हलवा सेरेमनी की तर्ज पर दिल्ली विधानसभा में खीर सेरेमनी की नई परंपरा शुरू हुई है। सीएम रेखा गुप्ता ने खुद अपने हाथों से खीर बनाई और कहा कि यह मिठास प्रगति की प्रतीक है।आज,मंगलवार को वित्त मंत्री के रूप में रेखा गुप्ता बजट पेश करेंगी। दिल्ली का बजट ना सिर्फ रेखा गुप्ता के लिए, बल्कि बीजेपी के लिए भी मायने रखता है। वो इसलिए कि दिल्ली में 27 साल के बाद बीजेपी सत्ता में लौटी है और ये उसका पहला बजट होगा। दिल्ली का हर वर्ग और हर क्षेत्र रेखा गुप्ता के बजट पर नजर टिकाए है।

बजट पेश करने से पहले मंदिर जाएंगी रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त विभाग भी है वो वित्त मंत्री के तौर पर वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करने से पहले कनाट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगी और भगवान का आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद कैबिनेट बैठक के लिए दिल्ली सचिवालय जाएंगी। रेखा गुप्ता सुबह करीब 10.30 बजे दिल्ली विधानसभा पहुंचगीं। दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
 

बजट में ये मुद्दे रहेंगे खास

वहीं, बजट को लेकर बीजेपी के ओर से दावा किया गया है कि इस बजट में संकल्प पत्र की झलक देखने को मिलेंगी। विकसित दिल्ली के बजट का जोर महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, यमुना सफाई, प्रदूषण और जलभराव पर होगा। बजट से एक दिन पहले ही रेखा गुप्ता ने इशारों-इशारों में बता दिया कि दिल्ली सरकार के बजट में किस खास वर्ग पर जोर रहेगा। AAP की पिछली सरकार ने 76 हजार करोड़ का बजट पेश किया था, माना जा रहा है कि दिल्ली की नई सरकार 80 हजार करोड़ का बजट पेश कर सकती है।

Advertisement

इन खास वर्गो पर रहेगा जोर

रेखा गुप्ता ने खीर सेरेमनी में कहा था कि हम लोग झुग्गी-झोपड़ियों में गए और लोगों से जाना कि बजट में उन्हें क्या चाहिए। हमने छात्रों, युवा और कामगार लोग क्या चाहते हैं, इस पर काम किया। इस बार का बजट डबल इंजन सरकार का ऐसा स्वरूप होगा, जिसका लाभ सभी लोगों को मिलेगा। दिल्ली मीठे स्वाद को चख पाएगी। रेखा गुप्ता के बयानों और खीर सेरेमनी में खास मेहमानों को बुलाए जाने के बाद माना जा रहा है कि दिल्ली के बजट में इन खास वर्ग के लोगों को तोहफे मिलने वाले हैं। इनमें ऑटो चालक, व्यापारी और दुकानदार भी शामिल थे। झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को भी दिल्ली सरकार बजट में बड़ा तोहफा दे सकती है। 

यह भी पढ़ें: MP Salary Hike: सांसदों की बढ़ गई सैलरी, अब मिलेगा कितना वेतन और DA?
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड