'3 करोड़ देवता, अविवाहितों के लिए हनुमान, शराब पीने वालों के लिए...', रेवंत रेड्डी के बयान पर BJP का पलटवार- कांग्रेस पर सुदर्शन चक्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने हिंदू देवी-देवताओं पर दिए आपत्तिजनक बयान का बीजेपी ने कड़ा विरोध किया है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Follow : Google News Icon  
Telangana CM Revanth Reddy
Telangana CM Revanth Reddy | Image: ANI

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा हिंदू धर्म और हिंदू देवी-देवताओं पर की गई कथित टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में तूफान खड़ा कर दिया है। भाजपा ने इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर सीधा हमला बोला है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि रेवंत रेड्डी का ऐसा बयान न सिर्फ निंदनीय है बल्कि घटिया भी है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी इसका परिणाम भुगतेगी।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने हिंदू देवी-देवताओं के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, वह न सिर्फ निंदनीय है बल्कि घटिया भी है। धिक्कार है कांग्रेस पार्टी पर। इससे पता चलता है कि हिंदुओं के खिलाफ उनके अंदर कितना जहर भरा है। कांग्रेस को इसके नतीजे भुगतने होंगे।"

जनता ने कांग्रेस की लंका जला दी-संबित पात्रा 

संबित पात्रा ने कहा, रेवंत रेड्डी जी ये जो आप सोनिया और राहुल गांधी से ट्यूशन में सीख कर आ रहे हैं कि जाइए और हनुमान जी, दुर्गा माता के खिलाफ बोलकर आइए। आपको अभी भी समझ नहीं आया, सुदर्शन चक्र चला है कांग्रेस पार्टी के ऊपर। छिन्न-विछिन्न होकर पड़ी है। किसी भी राज्य में जीत नहीं हो रही है। जनता जर्नादन त्रिशुल चला रही है। जनता ने कांग्रेस की लंका को आग लगा दी है। बावजूद रेवंत रेड्डी जो हिंदू-देवी देवताओं के खिलाफ जहर उगल रहे हैं, कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

रेवंत रेड्डी ने हिंदू-देवी देवता पर क्या कहा था?

बता दें कि कांग्रेस कमेटी की बैठक में रेवंत रेड्डी ने कहा था, ‘हिंदू कितने भगवानों में विश्वास करते हैं? हिंदू धर्म में कितने देवता हैं? तीन करोड़? क्यों? अविवाहितों के लिए हनुमान, दो बार शादी करने वालों के लिए एक और देवता, शराब पीने वालों के लिए एक और. येल्लम्मा, पोचम्मा, मैसम्माचिकन की मांग करने वालों के लिए देवता, दाल-चावल खाने वालों के लिए भी।  मुर्गी की बलि के लिए एक अलग है, दाल और चावल के लिए भी एक है। हर एक समूह का अपना एक भगवान है।’ सीएम रेवंत रेड्डी के हिंदू देवी-देवताओं को लेकर दिए इस टिप्पणी ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'नेहरू चाहते थे कि बाबरी मस्जिद...', राजनाथ सिंह के बयान पर मचा बवाल

Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड