BREAKING: विनोद तावड़े UP के बने राज्य प्रभारी तो सतीश पूनिया को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, जानिए तरुण चुघ को कहां का मिला प्रभार

उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए बीजेपी ने नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीनों प्रदेश के लिए नाम का ऐलान किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BJP appointed new state in charges
BJP appointed new state in charges | Image: ANI/X

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा के बाद मंगलवार को तीन महत्वपूर्ण राज्यों के संगठन प्रभारियों और सह-प्रभारियों के नामों का ऐलान किया। विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए  उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आईए जानते हैं इन राज्यों में BJP ने किस-किस को दी है बड़ी जिम्मेदारी।

उत्तर प्रदेश का प्रभार राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को दिया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। पंजाब का प्रभार सतीश पूनिया को और गुजरात का प्रभार तरुण चुघ को सौंपा गया है। तीनों प्रभारी राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी संगठन में गहरी क्षमता रखते हैं।

राज्य प्रभारी और सह प्रभारी के नाम

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। संगठन में बड़े बदलाव के साथ चुनावों राज्यों के लिए भी नए नामों का ऐलान किया गया है।

  • उत्तर प्रदेश: विनोद तावड़े प्रभारी नियुक्त; जगदीश ईश्वरभाई पटेल सह-प्रभारी नियुक्त
  • पंजाब: सतीश पूनिया प्रभारी नियुक्त।
  • गुजरात: तरुण चुघ प्रभारी नियुक्त

यूपी में हैट्रिक बनाने की तैयारी में BJP

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा यहां 10 साल का कार्यकाल पूरा कर रही है और हैट्रिक बनाने की तैयारी में है। गुजरात में भाजपा करीब चार दशकों से सत्ता में है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य भी है। पंजाब में पार्टी अपनी वापसी की रणनीति पर काम कर रही है और अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन को लेकर अटकलें भी तेज हैं।

Advertisement

विनोद तावड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कि विनोद तावड़े का जन्म 20 जुलाई 1963 को मुंबई के एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शुरुआती दिनों में बाल आपटे और मदनदास देवी से प्रभावित रहे। बाद में अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी उनके प्रेरणास्रोत बने। वह बिहार समेत कई राज्यों में पहले भी भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं। अब इनके कंधे यूपी की जिम्मेदारी दी गई है।

पंजाब और गुजरात पर भी फोकस

बात पंजाब की करें तो यहां प्रभारी बनाए गए सतीश पूनिया ने इससे पहले हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी। गुजरात के प्रभारी तरुण चुघ पार्टी संगठन में पहले भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। गुजरात भाजपा का पारंपरिक गढ़ रहा है, इसलिए आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों से तीनों राज्यों में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करने की दिशा में काम शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: बीजेपी की नई टीम को PM मोदी ने दी बधाई, कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि वे...

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड