बीजेपी की नई टीम को PM मोदी ने दी बधाई, कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि वे हमारी पार्टी को मजबूत करने में अपना...

पीएम मोदी ने भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे ये साथी पूरे समर्पित भाव से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi Nitin Nabin
PM Modi Nitin Nabin | Image: ANI

PM Modi Congratulates Nitin Nabin's New BJP Team: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई दी और भरोसा जताया कि नई टीम संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनसेवा पर ध्यान केंद्रित करेगी।

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही उन सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई, जिन्हें पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस ऊर्जावान टीम के पास जहां संगठन का भरपूर अनुभव है, वहीं जमीनी जुड़ाव भी है।'

PM मोदी ने नबीन की नई टीम पर जताया भरोसा

उन्होंने आगे भरोसा जताते हुए लिखा,'मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे ये साथी पूरे समर्पित भाव से पार्टी को मजबूत करने के साथ ही जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। सभी को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं।'

नितिन नबीन ने किया नई टीम का ऐलान

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार (17 अगस्त) को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया है, जिसमें अनुभवी नेताओं और युवा चेहरों का मिश्रण हैं। इन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Advertisement

पार्टी की तरफ से जारी सूची के मुताबिक, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से 6 महिलाएं हैं, जो पार्टी की अहम भूमिकाओं में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी को बढ़ावा देने की ओर संकेत है। इसके अलावा चार महिला सचिव और एक महिला महासचिव भी हैं। साथ ही सूची में मुस्लिम समुदाय से भी दो लोग शामिल हैं।

स्मृति ईरानी बनाई गईं महासचिव 

इस सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम भी है, जिनकी मुख्य संगठनात्मक ढांचे में वापसी हुई है। उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गाय है। इसके अलावा एक और अहम नाम राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का है, जिन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गाय है। ओडिशा के बैजयंत जय पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement

BJP की नई टीम की लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने नए पदाधिकारियों में जिन नामों की घोषणा की, उनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर का नाम शामिल हैं जो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे। जबकि विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी राष्ट्रीय महासचिवों में से एक होंगे, पीयूष गोयल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष होंगे। देखें पूरी लिस्ट...

बीजेपी अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों को दी बधाई

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए 'विकसित भारत' के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।'

संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे- नड्डा 

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने भी एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देता हूं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का कुशल नेतृत्व एवं आप सभी संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे। साथ ही ’विकसित भारत-2047' के लक्ष्य के साथ मोदी सरकार की राष्ट्र और जनकल्याण की नीतियों को धरातल पर उतारने में महती भूमिका निभाएंगे। आपके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं।'

यह भी पढ़ें: Lakhisarai Stampede: 'जब तक व्यवस्था ठीक नहीं होगी तब तक ऐसा हादसा...', लखीसराय भगदड़ पर तेजस्वी यादव ने प्रशासन पर उठाए सवाल, जताया शोक
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड