शगुन परिहार बनीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष... BJP युवा मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसको क्या मिली जिम्मेदारी? पूरी LIST
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से गठित इस नई टीम में सात नेताओं को उपाध्यक्ष तथा तीन नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के युवा और ऊर्जावान नेताओं को नई कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिया गया है।
- भारत
- 2 min read

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने युवा संगठन, भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से युवा नेताओं को शामिल किया गया है।
नई टीम में 7 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 3 राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय सचिव, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी जैसे अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के नेताओं को इस टीम में प्रमुख जगह दी गई है। विशेष रूप से, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल के विधायकों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी ने मंगलवार को इस नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की। पार्टी के अनुसार, ये सभी नियुक्तियां भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पार्टी से जोड़ना, सांगठनिक ढांचे को सशक्त बनाना और आगामी चुनावों में युवा मोर्चा की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
7 नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
शगुन परिहार, विधायक - जम्मू एवं कश्मीर
सौमेन करफा, विधायक - पश्चिम बंगाल
निखिल मणि तिवारी - उत्तर प्रदेश
अरविंद दमानी - नगालैंड
मालोथ कोमली नाइक - तेलंगाना
राज राजेंद्र सिंह - बिहार
भूपेंद्र नाग - छत्तीसगढ़
Advertisement
3 नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी
अर्पिता अपराजिता बदजेना - ओडिशा
हर्ष वर्धन सिंह - उत्तर प्रदेश
मित्त वामशी कृष्णा - आंध्र प्रदेश
7 राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची
श्री बिस्वजीत खांड़ - असम
श्री आशीष झा - मध्य प्रदेश
सुश्री सयाली रघुनाथ कुलकर्णी - महाराष्ट्र
श्री हिमांशु शर्मा - राजस्थान
सरदार अरमानजोत बरार - पंजाब
श्री अमन यादव - झारखंड
श्री राहुल झा- बिहार
Advertisement
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
श्री विनीत वत्स त्यागी - उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष
श्री देवव्रत सिंह राजावत - राजस्थान
राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी
श्री ध्रुव पंडित - गुजरात
राष्ट्रीय कार्यालय सह-प्रभारी
श्री मोहित सोनी - दिल्ली
नीति एवं शोध प्रभारी
सुश्री अखिला बंदम- तेलंगाना
नीति एवं शोध सह-प्रभारी
श्री रंगम त्रिवेदी - गुजरात
श्री कमल मदीशेट्टी - तेलंगाना
डॉ. रमा बल्हारा - हरियाणा
मीडिया प्रभारी
श्री हिमांशु यादव- बिहार
मीडिया सह-प्रभारी
श्रीमती शिवानी सिंह - दिल्ली
श्री अतुल ठाकुर- हिमाचल प्रदेश
श्री विशु बसोया - दिल्ली
सोशल मीडिया प्रभारी
सुश्री अपूर्वा सिंह- दिल्ली
सोशल मीडिया सह-प्रभारी
श्री मानवेंद्र चौहान - बिहार