Breaking: कोटा में बड़ा हादसा, दुर्गा विसर्जन के दौरान कोटड़ी नहर में डूबे 5 युवक, 2 सुरक्षित बाहर निकाले गए

कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कोटड़ी नहर में पांच युवक डूब गए। इनमें से दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि तीन अन्य युवकों की तलाश अभी भी जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

कोटा में विजयादशमी पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कोटड़ी नहर में नहाने और विसर्जन के दौरान 5 युवक पानी के तेज बहाव में डूब गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

दो युवक सुरक्षित बचाए गए, तीन की तलाश जारी

पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक संभल नहीं पाए। हालांकि, स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से 2 युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, 3 अन्य युवकों की तलाश अभी भी लगातार जारी है।

प्रशासनिक अमला मौके पर मुस्तैद

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया और पुलिस अधीक्षक (SP) तेजस्विनी गौतम तुरंत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया।

SDRF और नगर निगम के गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन

डूबे हुए युवकों की तलाश के लिए नगर निगम और SDRF की रेस्क्यू टीम के गोताखोरों को तुरंत काम पर लगाया गया है। नहर में सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है ताकि लापता युवकों को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जा सके। प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है।

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड