अपडेटेड 5 July 2024 at 17:17 IST

राज्यों के लिए BJP ने किया प्रभारी और सह-प्रभारी के नामों का ऐलान, किसे मिली जगह? देखिए पूरी लिस्ट

New Delhi: राज्यों के लिए BJP ने प्रभारी और सह- प्रभारी के नामों का ऐलान किया है।

Follow : Google News Icon  
PM Narendar Modi, Amit Shah
PM Narendar Modi, Amit Shah | Image: PTI

New Delhi: राज्यों के लिए BJP ने प्रभारी और सह- प्रभारी के नामों का ऐलान किया है। आपको बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई प्रदेशों के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं।

आपको बता दें कि BJP ने नेतृत्व को मजबूत करने और प्रमुख राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन को बढ़ाने की अपनी रणनीति के तहत बिहार के लिए विनोद तावड़े, हिमाचल प्रदेश के लिए श्रीकांत शर्मा, हरियाणा के लिए सतीश पूनिया और झारखंड के लिए लक्ष्मीकांत बाजपेयी को नियुक्त किया है।

देखिए लिस्ट

1. अंडमान और निकोबार-प्रभारी-रघुनाथ कुलकर्णी
2. अरुणाचल प्रदेश-प्रभारी-अशोक सिंघल
3. बिहार-प्रभारी- विनोद तावड़े
बिहार- सहप्रभारी- दीपक प्रकाश
4. छत्तीसगढ़-प्रभारी-नितिन नबीन
5. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव-प्रभारी-दुष्यंत पटेल
6. गोवा प्रभारी- आशीष सूद
7. हरियाणाप्रभारी-सतीश पूनिया
हरियाणा- सहप्रभारी- सुरेंद्र सिंह नगर
8. हिमाचल प्रदेश-प्रभारी-श्रीकान्त शर्मा
हिमाचल प्रदेश- सहप्रभारी- संजय टंडन
9. जम्मू और कश्मीर-प्रभारी-तरुण चुघ
जम्मू एवं कश्मीर- सहप्रभारी- आशीष सूद
10. झारखंडप्रभारी- लक्ष्मीकांत बाजपेयी
11. कर्नाटक-प्रभारी- डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल
कर्नाटक- सहप्रभारी- सुधाकर रेड्डी
12. केरल-प्रभारी- प्रकाश जावड़ेकर
केरल- सहप्रभारी- अपराजिता सारंगी

Image
Image

संजय सिंह AAP के संसदीय दल के अध्यक्ष नियुक्त

इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को पार्टी के संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें राज्यसभा में पार्टी का नेता भी चुना गया है।

Advertisement

संजय सिंह ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री आदरणीय अरविंद केजरीवाल ने हमेशा (मुझे) सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करने का अवसर दिया। पार्टी संसदीय दल के अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। इसके लिये अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का अत्यंत आभार।’’ इससे पहले, संजय सिंह अपने पहले कार्यकाल के दौरान राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह फिर से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किये गए हैं। इस साल 19 मार्च को सिंह ने संसद के उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली थी।

राज्यसभा में एक और सीट हुई खाली

दूसरी ओर, ज्यसभा में शुक्रवार को एक नई रिक्ति पैदा हो गई जब सदन के सभापति जगदीप धनखड़ ने के केशव राव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। राव ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के राज्यसभा सदस्य के रूप में अपनी सदस्यता छोड़ दी थी।

Advertisement

राव 2020 से तेलंगाना से बीआरएस के राज्यसभा सदस्य थे। वह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को संसद के ऊपरी सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धनखड़ ने शुक्रवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके बाद राज्यसभा में उनकी सीट खाली हो गई है।

राव के इस्तीफे के बाद सदन में 16 सीटें खाली हो गई हैं। इससे पहले राज्यसभा में जम्मू एवं कश्मीर से चार, महाराष्ट्र से तीन, असम और बिहार से दो-दो और हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा से एक-एक सीट खाली हुई है।

(PTI & ANI इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ेंः 'हम ही पेपर लीक करा रहे हैं, पुल गिरा रहे हैं', आरोपों पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया; नीतीश पर तंज

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 5 July 2024 at 16:59 IST