अपडेटेड 4 February 2026 at 21:54 IST

'सत्ता हमारी बपौती, गरीब आदमी यहां कैसे बैठ सकता...', BJP ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- विपक्ष की महिलाओं ने PM मोदी को भाषण देने से रोका

लोकसभा में बुधवार को बजट सत्र के दौरान भारी हंगामे की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब में अपना भाषण नहीं दे पाए। अब इसे लेकर बीजेपी सांसदों ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Follow : Google News Icon  
No PM Modi Speech in Lok Sabha Today As House Adjourned Over Opposition Ruckus, May Speak in Rajya Sabha Tomorrow
BJP का कांग्रेस पर आरोप, महिला सांसदों ने PM मोदी को भाषण देने से रोका | Image: Sansad TV

लोकसभा में बुधवार को बजट सत्र के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला, जिसके कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब में अपना भाषण नहीं दे पाए। विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। BJP सांसदों ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप में कहा है कि कांग्रेस महिला सांसदों का सहारा लेकर प्रधानमंत्री मोदी को भाषण देने से रोका दिया।

बुधवार को संसद में लगातार तीसरे दिन भी हंगामा जारी रहा, और यह तब चरम पर पहुंच गया जब विपक्षी सांसदों ने ट्रेजरी बेंच पर धावा बोल दिया। विपक्ष की महिला सांसद स्पीकर की कुर्सी के समीप बैनर लेकर पहुंच गई। भारी हंगामे की वजह से लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को रोक दिया गया। शाम 5 बजे निचले सदन को स्थगित कर दिया गया क्योंकि विपक्ष ने लोकसभा में प्रधानमंत्री की सीट को घेर लिया था।

सदन से हैरान कर देने वाली तस्वीर आई-मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की कुछ महिला सांसदों ने सदन के वेल में प्रवेश कर ट्रेजरी बेंच की ओर बढ़ते हुए प्रधानमंत्री की कुर्सी के आसपास घेराव जैसी स्थिति बना दी। उन्होंने कहा, आज सदन के अंदर जो हुआ उसकी तस्वीर देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यह स्थिति कहती है कि जनता इन्हें(कांग्रेस) हरा रही है तो ये सदन में हमें(भाजपा) बोलने नहीं देंगे। देश को इतना बड़ा गौरव प्राप्त हुआ है लेकिन तब भी वे इसका गुणगान नहीं होने देंगे और प्रधानमंत्री मोदी को बोलने नहीं देने के लिए ये सब कर रहे हैं। देश सब देख रहा है और देश कांग्रेस से इसका जवाब मांगेगा।''

कांग्रेस की महिला सांसदों ने पीएम की कुर्सी को घेरा-मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने इस घटना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने महिलाओं को आगे रखकर सत्ता पक्ष पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया, "पीएम की कुर्सी से तीन-चार कुर्सी ऊपर तक विपक्ष की महिला सांसदें पहुंच गईं और उनके पीछे पुरुष सांसद थे। उन्होंने पीएम की कुर्सी को घेर लिया। उनकी मंशा ऐसी लग रही थी कि प्रधानमंत्री पर हमला करने की कोशिश में हो।"

Advertisement

सत्ता हमारी बपौती,कांग्रेस का अहंकार है-अर्जुन मेघवाल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सदन की कार्यवाही में हंगामे पर कहा, "आज जो कुछ हुआ वह दुर्व्यवहार की पराकाष्ठा है। दिन में स्पीकर साहब ने भी कहा कि आप विरोध करिए लेकिन विरोध करने का भी आपका एक दायरा है। आप वहीं तक रहिए। आप वहां जा रहे हैं जहां प्रधानमंत्री और गृह मंत्री समेत अन्य मंत्री बैठते हैं, वहां क्यों आते हैं? आज देखकर ही लग रहा था कि महिलाएं एक प्लान करके आईं हूं। हम जब उन्हें हटा रहे थे तो वे तब हट भी नहीं रहे थे। यह कांग्रेस का अहंकार है क्योंकि ये सोचते हैं कि गरीब और पिछड़े समुदाय के लोग यहां आकर कैसे बैठ गए हैं? राहुल गांधी ने कल कहा कि मैं नेता प्रतिपक्ष हूं और मुझे कौन रोकेगा। आज सांसदों ने लिखकर दिया है और अब मामला स्पीकर साहब के पास है।"

 देश ने कांग्रेस सांसदों के व्यवहार को देखा

वहीं, भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशन को संबोधित करना चाहते थे लेकिन INDIA गठबंधन के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को ऐसा करने से रोक दिया। इससे ज़्यादा दुख की बात और कुछ नहीं हो सकती। पूरा देश यह देख रहा है और इसकी निंदा कर रहा है।"

Advertisement

सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बीजेपी ने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों ने बार-बार समझाने के बावजूद अपनी जगह नहीं छोड़ी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इस घटना से सदन में तनाव का माहौल बना रहा और प्रधानमंत्री का महत्वपूर्ण संबोधन टल गया। इसे लेकर बीजेपी सांसदों ने स्पीकर से लिखित शिकायत भी की है और सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। 

यह भी पढ़ें: 'बिना छपी किताब को लेकर संसद को बंधक बना लिया', बोले-निशिकांत दुबे

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 4 February 2026 at 21:54 IST