गुब्बारे बेचते समय हुआ प्यार, शादी के एक साल बाद बेवफाई के शक में इरफाज ने पत्नी की कर दी हत्या, फिर नाले में फेंकी लाश; ऐसे खुला राज

बेंगलुरु पुलिस ने बिहार के एक 22 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसपर आरोप है कि उसने अपनी 25 साल की पत्नी की हत्या करके उसकी लाश को नाले में फेंक दिया था। आरोपी की पहचान मोहम्मद इरफ़ाज के तौर पर हुई है

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar man arrested for killing wife, dumping body in drain  in Bengaluru
शादी के एक साल बाद बेवफाई के शक में इरफाज ने पत्नी की कर दी हत्या | Image: ANI

गुरुवार को बेंगलुरु से सनसनी वारदात की खबर आई है, जहां बेंगलुरु पुलिस ने बिहार के एक 22 साल के प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार किया है। उस पर अपनी 25 साल की पत्नी की हत्या करने और उसकी लाश को नाले में फेंकने का आरोप है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान मोहम्मद इरफ़ाज के तौर पर हुई है, जबकि पीड़ित की पहचान उसकी पत्नी रुकसाना के तौर पर हुई है। दोनों बिहार के रहने वाले हैं।

बेवफाई के शक में पति ने मौत के घाट उतारा

पुलिस ने बताया कि हाल के महीनों में मोहम्मद इरफ़ाज और पत्नी रुकसाना के शादीशुदा रिश्ते में तनाव आ गया था, क्योंकि इरफ़ाज को शक था कि रुकसाना का किसी और से अफ़ेयर है, उसने आरोप लगाया कि वह अक्सर फ़ोन पर किसी से बात करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होते रहता था। जांच करने वालों ने बताया कि 10 अक्टूबर को यह झगड़ा हिंसक हो गया, जब इरफ़ाज ने कथित तौर पर रुकसाना पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रुक्साना पहले से थी शादीशुदा

पुलिस के मुताबिक, कपल की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। रुक्साना पहले से शादीशुदा थी और उसकी पहली शादी से एक बच्चा था। खबर है कि बिहार में गुब्बारे बेचते समय दोनों में प्यार हो गया और करीब छह महीने पहले वे बेंगलुरु आ गए, जहाँ इरफ़ाज को एक लोकल गारमेंट फैक्ट्री में नौकरी मिल गई।

पत्नी के शव को नाले में फेंका

जांच में पता चल कि जुर्म छिपाने के लिए आरोपी ने कथित तौर पर पास में खड़ी एक लावारिस मोटरसाइकिल का हैंडल लॉक तोड़ दिया। फिर उसने पीड़ित की बॉडी को एक बैग में भरकर हैंडलबार के बीच रखा, गाड़ी को गोपालपुरा ड्रेनेज एरिया में धकेला और बॉडी को स्टॉर्मवॉटर ड्रेन में फेंक दिया। इस घटना के बाद 13 अक्टूबर को प्लास्टिक कवर में लिपटा हुआ शव नाले में मिला।

Advertisement

क्रॉस-रेफरेंस में मौत का पर्दाफाश

शव मिलने के बाद बाद मगदी रोड पुलिस ने इलाके में घर-घर जाकर जांच करने और हाल ही में मिली गुमशुदा लोगों की शिकायतों को क्रॉस-रेफरेंस करने के लिए 10 से ज़्यादा टीमें बनाईं। पूछताछ के दौरान, स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि गोपालपुरा में रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता है, जिसके बाद इरफ़ाज से पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, करोल बाग से किया गिरफ्तार; त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड