पवन सिंह के खिलाफ काराकाट सीट से उनकी मां ने क्यों भरा नामांकन? भोजपुरी स्टार ने बताई बड़ी वजह

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के खिलाफ काराकाट सीट से ही उनकी मां ने क्यों किया नामांकन? पावर स्टार ने बताई इसके पीछे की बड़ी वजह

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
pawan singh with his mother
पवन सिंह अपनी मां के साथ | Image: instagram

Pawan Singh News: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने जब से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है, तब से वो सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच उनकी मां ने काराकाट से निर्दलीय नामांकन भर सबको हैरान कर दिया। इसके बाद ये खबरें आईं कि पवन सिंह अपना नामांकन वापस ले लेंगे। काराकाट सीट से मां की चुनावी मैदान में एंट्री और खुद का नामांकन वापस लेने पर उठ रहे सवाल पर अब पवन सिंह ने चुप्पी तोड़ी है।

मंगलवार को भोजपुरी स्टार एक्टर पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय नामांकन भर सबको चौंका दिया। जब मीडिया ने पवन सिंह से इसके पीछे की वजह पूछी तो उन्होंने इसे एक सोची समझी चाल बताया।

पवन सिंह की मां ने क्यों भरा नामांकन?

पवन सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि चुनाव लड़ने में कई तरह की बाधाएं आ रही है। इसी बाधाओं को दूर करने के लिए उनकी मां ने नामांकन किया है, जो एक सोची समझी रणनीति के तहत किया गया है। नाम वापस लेने के सवाल पर पवन सिंह ने कहा कि वो किसी के दबाव में नहीं हैं और किसी हाल में चुनाव लड़ेंगे।

पवन सिंह ने कहा, ''वजह क्या है ये हम ही बताएं, आप लोग नहीं समझ सकते? एक भाई जो आपके और जनता के बीच में खड़ा है, बाधाएं कितनी आ रही है, तो हर इंसान अपने जीवन में कुछ सोच समझकर चलना चाहता है और चलना भी चाहिए।

Advertisement

क्या पवन सिंह पर कोई बना रहा दबाव?

पवन सिंह से जब पूछा गया कि कहीं उनपर नाम वापस लेने का दबाव तो नहीं बनाया जा रहा? इसका जवाब देते हुए पवन सिंह ने कहा, 'मैं कलाकार हूं, कोई क्रिमिनल नहीं हूं कि मुझपर एक्शन लिया जाएगा। ये हिंदुस्तान है और हिंदुस्तान के हर व्यक्ति को अपने हिसाब से स्वतंत्र जीने का अधिकार है।

पवन सिंह ने आगे कहा कि वो सांसद अपना नाम बनाने के लिए नहीं बल्कि काराकाट में विकास करने के लिए बनना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में विकास ही उनका मुद्दा है।

Advertisement

बता दें कि पवन सिंह को पहले बीजेपी ने आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन इस घोषणा के 24 घंटे के अंदर भोजपुरी स्टार ने इस सीट से चुनाव लड़ने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने काराकाट सीट से निर्दलीय नामांकन भरा। अब इसी सीट से उनकी मां ने भी पर्चा भरा है। 

इसे भी पढ़ें: 1.39 करोड़ की कार, 350 ग्राम सोना और 60 हजार कैश... कितने धनवान हैं पवन सिंह? पाई-पाई का हिसाब


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड