1.39 करोड़ की कार, 350 ग्राम सोना और 60 हजार कैश... कितने धनवान हैं पवन सिंह? पाई-पाई का हिसाब

भोजपुरी गायक एवं कलाकार पवन सिंह ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी दी है। पवन सिंह के पास कुल 16.75 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pawan Singh Net Worth
कितने धनवान हैं पवन सिंह? | Image: PTI

Pawan Singh Net Worth : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से राजनीति में अपने सफर की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। पवन सिंह का मुख्य मुकाबला NDA प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा और भाकपा (माले) के राजाराम सिंह से है। खास बात ये है कि पवन सिंह की मां ने भी काराकाट सीट से ही नामांकन दाखिल किया है।

भोजपुरी गायक एवं कलाकार पवन सिंह ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति की भी जानकारी दी है। पवन सिंह के पास कुल 16.75 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार पवन सिंह के पास 5.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

पवन सिंह के पास 4 वाहन

पवन सिंह से पास कुल पांच बैंक खाते हैं। जिसमें 3 खाते ICICI Bank, एक Axix Bank और एक HDFC Bank में है। इने बैंक खातों में 2 करोड़ 60 लाख से अधिक रुपये जमा हैं। इसके अलावा चल संपत्ति के रूप में वाहन, 31.09 लाख रुपये के गहने और 60000 रुपये नकद शामिल है। अगर गाड़ियों की बात करें तो पवन सिंह के पास 3 कार है।

  • टोयोटा फॉर्च्यूनर
  • टोयोटा इनोवा
  • लैंड रोवर की रेंज रोवर 
  • एक स्कूटी

2022-23 में पवन सिंह की आय 51.58 लाख रुपये थी। हलफनामे के मुताबिक अचल संपत्ति में 4.16 करोड़ रुपये की आरा और पटना में गैर कृषि भूमि, आरा में दो कमर्शियल प्रॉपर्टी, मुंबई और लखनऊ में 6.45 करोड़ रुपये की 5 आवासीय संपत्ति शामिल हैं।

Advertisement

काराकाट सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

इससे पहले पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। पवन सिंह के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने से काराकाट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। काराकाट लोकसभा सीट के लिए मतदान आम चुनाव के आखिरी चरण में एक जून को होगा। काराकाट लोकसभा सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी। 

ये भी पढ़ें: आबकारी नीति घोटाला मामले में जमानत की लगाई अर्जी, दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंची कविता

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड