'युवा व्यक्ति हैं, अपराध के खिलाफ...',सम्राट चौधरी को क्यों नीतीश कुमार ने दिया गृह विभाग, मंत्री अशोक चौधरी ने बताई ये बड़ी वजह
नीतीश कुमार से लेकर गृह विभाग BJP को दिए जाने के बाद बिहार के सियासी गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई है। अब इन अटकलों पर जदूय के मंत्री अशोक चौधरी की प्रतिक्रिया आई है।
- भारत
- 3 min read

बिहार की राजनीति में सबसे बड़ी उलटफेर उस वक्त देखने को मिली जब नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हुआ। दो दशक से भी ज्यादा समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास रहने वाला सबसे ताकतवर गृह विभाग पहली बार भारतीय जनता पार्टी के खाते में चला गया है। यह विभाग उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को सौंपा गया। इस घोषणा के साथ ही बिहार के सियासी गलियारों में कही तरह की चर्चा भी शुरू हो गई है।
गृह विभाग के BJP को चले जाने के बाद बिहार के सियासी गलियारों में तरह-तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। कई इसे नीतीश कुमार के कमजोर पड़ने की निशानी बता रहे थे तो कुछ उन्होंने साइडलाइन करने की शुरुआत कह रहे हैं। अब इन अफवाहों पर आज बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने सफाई दी।
अशोक चौधरी ने बताया क्यों मिला सम्राट चौधरी को गृह विभाग
सम्राट चौधरी को गृह विभाग दिए जाने पर उन्होंने अशोक चौधरी ने कहा, "ये कोई बहुत बड़ी बात नही है। युवा व्यक्ति हैं। अपराध के खिलाफ अच्छे से काम करेंगे। कुछ सोचकर ही मुख्यमंत्री ने गृह विभाग सम्राट चौधरी को दिया है। इसमें कोई साजिश या कमजोरी जैसी कोई बात नहीं है।
नीतीश कैबिनेट में अशोक चौधरी को मिली ये जिम्मेदारी
वहीं, बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "ग्रामीण कार्य विभाग जनता से जुड़ा हुआ विभाग है। मुख्यमंत्री का जो सपना है बारहमासी सड़क पहुंचाना। हर गांव को सड़क से जोड़ना तो इसके लिए हम काम करेंगे। सड़कों के निर्माण का काम समयबद्ध तरीके से हो जाए, ये हमारी प्राथमिकता होगी।" अशोक चौधरी ने शनिवार को बिहार सरकार में ग्रामीण विकास कार्य मंत्री का पदभार संभाला।
Advertisement
बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर
बता दें कि शुक्रवार को मंत्रालयों के बंटवारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग उपमुख्यमंत्री और BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को सौंप दिया। इसके एवज में जेडीयू को वित्त मंत्रालय और वाणिज्य कर विभाग जैसे दो बड़े और मलाईदार विभाग मिले हैं, जो अब तक BJP के पास थे। सूत्रों के मुताबिक यह सौदा दोनों दलों के बीच लंबी जद्दोजहद के बाद हुआ है।