नीतीश के पास से छीना गृह विभाग, डिप्टी CM सम्राट चौधरी को मिला; नई सरकार में विजय कुमार सिन्हा समेत किसे क्या मिला? पूरी LIST

Nitish Cabinet 2025: शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने 10वीं बिहार के मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। अब नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitish Cabinet 2025
सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार और विजय कुमार सिन्हा | Image: BJP/JDU/X

Nitish Cabinet 2025: बिहार में एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन गई है। 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, बिहार एनडीए के तमाम विधायक और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने 10वीं बिहार के मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। अब नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मालूम हो कि पिछले कार्यकाल में यह विभाग सीएम नीतीश कुमार के पास था। आइए अब जानते हैं कि किस मंत्री को कौन से विभाग की जिम्मेदारी मिली है...

नीतीश कुमार के पास ये विभाग

  • नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री) - सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है।
     

भारतीय जनता पार्टी के कोटे से बने मंत्रियों को मिले ये विभाग

  • सम्राट चौधरी (उप मुख्यमंत्री) –  गृह विभाग
  • विजय कुमार सिन्हा (उप मुख्यमंत्री) –  भूमि एवं राजस्व विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग
  • मंगल पांडेय - स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग
  • दिलीप जायसवाल - उद्योग विभाग
  • नितिन नबीन - पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग
  • रामकृपाल यादव - कृषि विभाग
  • संजय टाइगर - श्रम संसाधन विभाग
  • अरुण शंकर प्रसाद - पर्यटन विभाग; कला, संस्कृति एवं युवा विभाग
  • सुरेंद्र मेहता - पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
  • नारायण प्रसाद- आपदा प्रबंधन विभाग
  • रमा निषाद - पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  • लखेंद्र पासवान - अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
  • श्रेयशी सिंह - सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, खेल विभाग
  • प्रमोद चंद्रवंशी - सहकारिता विभाग; पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

जदयू  के कोटे से बने मंत्रियों को मिले ये विभाग

  • विजय कुमार चौधरी –  जल संसाधन, भवन मंत्री
  • विजेंद्र यादव –  वित्त विभाग, वाणिज्य विभाग, ऊर्जा विभाग
  • श्रवण कुमार - ग्रामीण विकास कार्य मंत्री, परिवहन मंत्री
  • मदन साहनी -  समाज कल्याण मंत्री
  • लेशी सिंह - खाद्य उपभोक्ता मंत्री
  • जमा खा- अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
  • सुनील कुमार-  शिक्षा मंत्री
  • अशोक चौधरी-  ग्रामीण कार्य मंत्री
     

लोजपा (राम विलास) की पार्टी से मंत्री

  • संजय कुमार –  गन्ना उद्योग विभाग
  • संजय कुमार सिंह-  लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग

हम (सेक्युलर) 

  • संतोष सुमन - लघु जल संसाधन विभाग

राष्ट्रीय लोक मोर्चा 

Advertisement
  • दीपक प्रकाश - पंचायती राज विभाग

एनडीए की किस पार्टी से बने कितने मंत्री?

सीएम नीतीश के साथ अन्य 26 नेताओं ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी। इसमें जदयू से 8 मंत्री बनाए गए। भाजपा की ओर से 14 विधायकों को मंत्री बनाया गया। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (राम विलास) से दो लोगों को मंत्री बनाया गया, जबकि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) से उनके बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है।

दीपक चुनाव नहीं लड़े थे, लेकिन अब मंत्री बन जाने के बाद उन्हें नियम के तहत 6 महीने के अंदर बिहार विधान परिषद या बिहार विधानसभा का सदस्य बनना होगा। उम्मीद की जा रही है कि दीपक बिहार विधान परिषद से एमएलसी बनेंगे। जीतन राम मांझी की पार्टी हम (सेक्युलर) से संतोष सुमन को मंत्री बनाया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Nitish Cabinet 2025: 10वीं बार CM बनने के साथ नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए ये 10 नए चेहरे, 19 पुराने मंत्रियों का कटा पत्ता

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड