'हमसफर का साथ मिला है, अब जिंदगी का हर सफर खूबसूरत...', कौन हैं मनीष कश्यप की मिस्ट्री गर्ल अनुष्का? जिनके साथ रिलेशनशिप का यूट्यूबर ने किया ऐलान

मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक तौर पर पब्लिक कर दिया है। ऐसे में लोग मिस्ट्री गर्ल अनुष्का को सोशल मीडिया पर काफी सर्च कर रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Who is Bihar YouTuber Manish Kashyap's girlfriend  Anushka?
कौन हैं मनीष कश्यप की मिस्ट्री गर्ल अनुष्का? जिनके साथ रिलेशनशिप का यूट्यूबर ने किया ऐलान | Image: Instagramm

बिहार के चर्चित यूट्यूबर और नेता मनीष कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या वीडियो नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों की वजह से मनीष एक बार फिर चर्चा में है। तस्वीरों को खुद मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इसे जिंदगी में नई शुरुआत बताया है। अब समर्थक और फॉलोअर्स लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक तौर पर पब्लिक कर दिया है। सबसे पहले अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मनीष कश्यप के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इस पोस्ट को मनीष के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ कोलैब किया गया था। इसके बाद मनीष कश्यप ने भी अपने X अकाउंट पर वही तस्वीर शेयर की।

मनीष ने पोस्ट में क्या लिखा?

मनीष ने तस्वीरों को शेयर करने के साथ पोस्ट में लिखा- “हमसफर का साथ मिला है, अब जिंदगी का हर सफर खूबसूरत होगा। एक नई शुरुआत, नए सपनों के साथ!” साथ में उन्होंने लव इमोजी भी लगाया। तस्वीर में दोनों ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। दोनों के जूते भी एक जैसे हैं। मनीष ने अनुष्का को ‘हमसफर’ और ‘मेरी दुनिया’ बताया है।“

कौन हैं मनीष की मिस्ट्री गर्ल अनुष्का?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की रहने वाली हैं। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान वे छात्र राजनीति में सक्रिय रहीं। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। विश्वविद्यालय परिसर में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण वे काफी चर्चित रहीं।

Advertisement

‘राइज एंड फॉल’ में किया था गर्लफ्रेंड का जिक्र

गौरतलब है कि मनीष कश्यप ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र पहले भी किया था, लेकिन नाम नहीं बताया था। उस खुलासे के बाद उनकी निजी जिंदगी पहले से चर्चा में थी। अब अनुष्का के साथ तस्वीर और ‘हमसफर’ वाले कैप्शन ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया है।

कौन है यूट्यूबर मनीष कश्यप

मनीष कश्यप बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं। उनका असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है। उन्होंने पुणे की सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन इंजीनियरिंग के बजाय यूट्यूब और सोशल मीडिया का रास्ता चुना। उनका ‘सच टॉक’ यूट्यूब चैनल काफी लोकप्रिय है, जिसके जरिए उन्होंने बिहार में अपनी अलग पहचान बनाई।

Advertisement

राजनीति में भी चर्चा में रहे मनीष

राजनीति में भी मनीष का सफर चर्चित रहा। अप्रैल 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन की थी। बाद में उन्होंने बीजेपी छोड़कर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का साथ पकड़ लिया। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने चनपटिया सीट से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भावुक मन से किया संन्यास का ऐलान

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड