Cristiano Ronaldo: 'मैं अपनी जर्सी अब सौंप...', क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भावुक मन से किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल में थम गया एक युग

महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी कर इसकी घोषणा की।

End Of The Ronaldo Era: Emotional Cristiano Ronaldo Bids Goodbye As Spain Beat Portugal 1-0 To Reach Quarterfinals
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भावुक मन से किया संन्यास का ऐलान | Image: AP

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो संदेश जारी कर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 41 वर्षीय रोनाल्डो अब पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए कभी नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा कि नवंबर के अंतरराष्ट्रीय ब्रेक के बाद वह अपनी प्रतिष्ठित नंबर-7 जर्सी वापस सौंप देंगे। इस ऐलान के साथ उनके 23 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अध्याय समाप्त हो गया।

महान खिलाड़ी रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए कुल 234 मैच खेले और 146 गोल किए। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड उनके नाम है। उन्होंने यूरो 2016 का खिताब जीता था और नेशंस लीग के दो खिताब (2019 और 2025) भी अपने नाम किए थे। 23 साल के लंबे सफर के बाद अब उन्होंने पुर्तगाल की टीम के लिए और कप्तान के रूप कभी नहीं खेलने का फैसला किया है।

रोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान

अपने वीडियो संदेश में रोनाल्डो ने कहा, 'आज मैं राष्ट्रीय टीम के साथ मैदान पर अपनी यात्रा समाप्त कर रहा हूं। मैं अपना सिर ऊंचा रखकर जा रहा हूं। मुझे उस रास्ते पर गर्व है जिस पर मैं चला और इस बात का अहसास है कि मैंने पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ दिया। गोल बीत जाते हैं, ट्रॉफियां म्यूजियम में रख दी जाती हैं और रिकॉर्ड आखिरकार टूट जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसा है जिसे समय कभी मिटा नहीं सकता वह जगह जो हम लोगों के दिलों में बनाते हैं।'

भावुक संदेश में क्या कहा?

वीडियो में रोनाल्डो ने आगे कहा, “मैंने अपना पूरा जीवन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने के लिए काम करते हुए बिताया। आज मुझे अहसास हुआ कि सबसे बड़ी जीत दुनिया के सबसे बेहतरीन देश का प्रतिनिधित्व करने के योग्य होना था। इन 23 सालों के लिए धन्यवाद। मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद। पुर्तगाल हमेशा मेरे भीतर रहेगा। हमेशा के लिए।”

Advertisement

फुटबॉल की दुनिया में एक युग का अंत 

बता दें कि यह फैसला पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ द्वारा रोनाल्डो पर राष्ट्रीय टीम के कैंप से बाहर जाने के कारण 285 डॉलर का जुर्माना लगाने और 30 दिनों के लिए राष्ट्रीय टीम से निलंबित करने के ठीक दो सप्ताह बाद आया है। इससे पहले कोच जॉर्ज जेसुस के साथ विवाद के बाद उनका टीम से रिश्ता तनावपूर्ण हो गया था। रोनाल्डो अब सिर्फ क्लब फुटबॉल पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उनके इस ऐलान के साथ फुटबॉल की दुनिया में एक युग का अंत हो गया है।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli: 38वां जन्मदिन... 38 महान रिकॉर्ड्स, 'बेताज बादशाह' की कहानी
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड