अपडेटेड 21 March 2024 at 10:23 IST

Bihar: कौन है अशोक महतो की पत्नी अनीता? क्या इस खास मकसद से बाहुबली ने रचाई शादी

Ashok Mahto Marriage: साल 2023 में भागलपुर जेल से रिहा हुए अशोक महतो ने 60 साल की उम्र में शादी करने का फैसला कर सबको हैरान दिया।

Follow : Google News Icon  
who is ashok mahto wife
कौन है अशोक महतो की पत्नी | Image: republic/x

Bihar News: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के बाहुबली रहे अशोक महतो काफी सुर्खियों में हैं। इस बार वो किसी क्राइम को लेकर नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। साल 2023 में भागलपुर जेल से रिहा हुए अशोक महतो ने 60 साल की उम्र में शादी करने का फैसला कर सबको हैरान दिया। हालांकि चुनाव करीब है, इसलिए बिहार की राजनीतिक गलियारों में ये भी शोर है कि बाहुबली अशोक महतो ने ये शादी किसी खास मकसद से की है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, अशोक महतो ने पटना के करौटा मंदिर में 45 वर्ष की अनीता के साथ सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें भी सामने आई है और एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अशोक महतो अपनी नयी-नवेली दुल्हन के साथ कार में बैठा है। इस बीच सब ये जानना चाहते हैं कि कौन है अशोक महतो की पत्नी अनीता जो 60 साल के आदमी से शादी करने के लिए तैयार हो गई।

कौन है अशोक महतो की पत्नी?

बिहार के बाहुबली अशोक महतो पिछले साल भागलपुर जेल से रिहा होने के बाद से दोबारा सुर्खियों में आया। अब उनकी चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि उन्होंने 60 साल की उम्र में शादी करने का फैसला किया। अशोक महतो के विवाह को लोग चुनावी चश्मे से देख रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में ये अफवाह उठी है कि वो लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी को मैदान में उतारना चाहते हैं। ऐसे में सब उनकी पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं।

बाहुबली अशोक महतो की पत्नी का नाम अनीता बताया जा रहा है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार अनीता दिल्ली में एक कंपनी में जॉब करती है। ये ही बताया जा रहा है कि 45 साल की अनीता ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अशोक महतो से शादी रचाई है।

Advertisement

कौन है बाहुबली अशोक महतो?

एक दौर था जब बिहार के कई राज्यों में अशोक महतो का खौफ माना जाता था। साल 2005 में वो लोकसभा सदस्य राजो सिंह की हत्या कर सुर्खियों में आए थे। नवादा जेल ब्रेक कांड, शेखपुरा का मनीपुर नरसंहार, बिहार पर बम मारकर जानलेवा हमला सहित कई मामलों में आरोपी अशोक महतो को 2023 में भागलपुर जेल से रिहा किया गया। साल 2006 में अशोक महतो की गिरफ्तारी हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: Badaun : 2 बच्चे हुए, दोनों की मौत हो गई, क्या बच्चों से नफरत करता था साजिद? पत्नी ने बताई सच्चाई

Advertisement


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 21 March 2024 at 10:11 IST