Badaun : 2 बच्चे हुए, दोनों की मौत हो गई, क्या बच्चों से नफरत करता था साजिद? पत्नी ने बताई सच्चाई

Badaun : रिपब्लिक भारत को साजिद की पत्नी ने बताया कि 'उनकी शादी 4 साल पहले हुई थी। 15 दिन पहले ही वह अपने मायके से आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Budaun Double Murder Case : बदायूं डबल मर्डर ने लोगों की रूह कंपा दी, सनकी हैवानों ने दो मामूमों की बेरहमी से हत्या कर दी। एक आरोपी का योगी की पुलिस ने कुछ ही घंटों में हिसाब कर ढेर कर दिया। आरोपी साजिद की पत्नी सना ने रिपब्लिक भारत से बात करते हुए बताया कि साजिद को कोई मानसिक बीमारी नहीं थी। उसने इस वारदात को क्यों अंजाम यह किसी को नहीं पता।

आरोपी जावेद और साजिद दोनों साथ में दुकान चलाते थे। रिपब्लिक भारत को साजिद की पत्नी ने बताया कि 'उनकी शादी 4 साल पहले हुई थी। 15 दिन पहले ही अपने मायके से आई है। दोनों एक साथ काम करते थे, किसी रंजिश का झगड़े का मुझे नहीं पता।' खास बात ये है कि साजिद ने हत्या से पहले बच्चों की दादी और मां से कहा था कि उसकी पत्नी अस्पताल में है उसे 5000 रुपये चाहिए, लेकिन सना ने इससे इनकार किया है।

प्रसव के लिए पैसे मांगने गए थे आरोपी

नाबालिग भाइयों की उनके घर में नृशंस हत्या करने का एक आरोपी अपनी पत्नी के प्रसव के लिए पीड़ित परिवार से पैसे मांगने गया था। इस मामले में मृतक बच्चों के पिता विनोद कुमार की शिकायत पर दर्ज FIR के मुताबिक, 

'आरोपी साजिद, नाई की दुकान चलाने वाले अपने भाई जावेद के साथ मंगलवार को सुबह करीब सात बजे उनके घर पहुंचा था। साजिद ने मेरी पत्नी संगीता से कहा कि उसे अपनी पत्नी के प्रसव के लिए 5,000 रुपये की जरूरत है। जब मेरी पत्नी पैसे लेने अंदर गई, साजिद घर की छत पर चला गया। उसी समय जावेद भी छत पर पहुंच गया और उन्होंने मेरे दो बेटों- आयुष (12) और अहान उर्फ हनी (8) को छत पर बुलाया। आरोपियों ने तेज धार वाले चाकू से दोनों बच्चों पर हमला किया और सीढ़ी से नीचे आते समय इनके कपड़ों पर खून लगा था। बच्चों की मां ने आरोपियों को नीचे आते देखा।'

साजिद ने बोला झूठ, पत्नी ने किया खुलासा

रिपब्लिक भारत से बात करते हुए साजिद की पत्नी सना ने बताया कि वो प्रेग्नेंट नहीं है। हमारा ना कोई झगड़ा था और ना ही मैं अस्पताल में थी। साजिद ने ऐसा क्यों किया मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। सना ने बताया कि उनकी 4 साल पहले शादी हुई थी। पिछले साल एक लड़का पैदा होते ही मर गया, उससे पहले लड़की पैदा होते ही मर गई थी।

Advertisement

क्या बच्चों से नफरत करता था साजिद?

साजिद और जावेद ने जिन 2 बच्चों की हत्या की है। उनके परिवार के साथ पहले से जान पहचान थी और दोनों परिवार में कोई दुश्मनी नहीं थी। साजिद के कोई बच्चा नहीं था। 2021 में सना ने एक लड़की को जन्म दिया, लेकिन वो जन्म लेते ही मर गई। 2023 में सना ने एक लड़के को जन्म दिया, लेकिन वो भी मर गया। सना से जब पूछा गया कि क्या साजिद बच्चों से नफरत करता था और तंत्रमंत्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, वो बच्चों से प्यार करते थे।

ये भी पढ़ें: बदायूं हत्या मामले में क्या आरोपी साजिद के घर चलेगा बुलडोजर? योगी के मंत्री ने दिया ये जवाब

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड