कमांडेंट का बेटा, जार्जिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई और अमेरिका में नौकरी... कौन हैं विधायक अनंत सिंह के होने वाले दामाद श्रषिकेश कुमार?

अनंत सिंह की बेटी की शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कार्ड में दूल्हे का नाम ऋषिकेश कुमार है। नाम के साथ उनकी पढ़ाई के बारे में बताया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anant Singh Daughter Marriage
कौन हैं विधायक अनंत सिंह के होने वाले दामाद श्रषिकेश कुमार? | Image: Social Media

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वो अपने किसी काम या बयान की वजह से नहीं बल्कि छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर चर्चा में बने हुएृ हैं। शादी 25 नवंबर को नदावां गांव में होने वाली है। घर में तैयारियां जोरों पर हैं। शादी शाही होने वाली है। इसकी जानकारी खुद बाहुबली विधायक ने दी है। शादी के कार्ड से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक सामने आई है। ऐसे में लोगों के मन में उनके दामाद को लेकर काफी दिलचस्पी है।

शादी के कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कार्ड में दूल्हे का नाम ऋषिकेश कुमार है। नाम के साथ उनकी पढ़ाई के बारे में बताया गया है कि उन्होंने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की है। इस जानकारी के बाद उनकी पढ़ाई और करियर को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है कि आखिर लड़का करता क्या है।

कौन हैं विधायक अनंत सिंह के होने वाले दामाद

ऋषिकेश कुमार बिहार के ही रहने वाले हैं। उनका परिवार बिहटा के कृष्णा नगर में रहता है। वह पिछले करीब 10 साल से अमेरिका में रह रहे हैं। उनके पिता रणविजय सिंह कमांडेंट हैं। ऋषिकेश ने आगे की पढ़ाई भी अमेरिका में पूरी की और फिलहाल वहीं नौकरी कर रहे हैं। उनके काम की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


 दामाद को तोहफा में देंगे डिफेंडर कार 

वहीं, छोटे सरकार उर्फ अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी की छोटी बेटी शिवांगी पहली बार सार्वजनिक चर्चा में आई हैं। अब तक वे अपने पिता की राजनीतिक और सार्वजनिक पहचान से दूर रही हैं। कार्ड में छपी जानकारी के मुताबिक,शिवांगी ने ग्रेजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई की है। अनंत सिंह बेटी की शादी दामाद को खास तोहफा देने जा रहे हैं। वो दामाद को डिफेंडर कार दे रहे हैं। जिसकी तस्वीर और वीडियो भी सामने आया है।  

Advertisement

शादी के लिए इन हस्तियों को निमंत्रण

निमंत्रण सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा की हस्तियों को भी बुलाया जाएगा। अलग-अलग दलों के नेताओं की मौजूदगी इस समारोह को और खास बना सकती है। अनंत सिंह खुद जाकर सभी को न्योता दे रहे हैं। इस कड़ी में वो पूर्व सीएम लालू यादव के घर जाकर उन्हें शादी का निमंत्रण सौंपा।

यह भी पढ़ें: विधायक अनंत सिंह की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, शाही शादी का खास कार्ड भी वायरल, बाहुबली ने खुद बताया किस-किस को भेजा है निमंत्रण
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड