विधायक अनंत सिंह की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, शाही शादी का खास कार्ड भी वायरल, बाहुबली ने खुद बताया किस-किस को भेजा है निमंत्रण

छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह बेटी की शादी की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है। अब होने वाली दुल्हन की पहली तस्वीर भी सामने आई है। साथ ही शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anant Singh Daughter Marriage
विधायक अनंत सिंह की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, शाही शादी का खास कार्ड भी वायरल | Image: Social Media

बिहार में इन दिनों एक शादी की चर्चा चारों तरफ छाई हुई है। मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इतनी भव्य और शाही तरीके से हो रही है कि लोग इसे सिर्फ एक परिवारिक का समारोह नहीं, बल्कि पूरे बिहार का बड़ा आयोजन बता रहे हैं। अब तक परदे के पीछे रहीं शिवांगी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और शादी का खास निमंत्रण कार्ड भी तेजी से फैल रहा है। अनंत सिंह की बेटी की खूबसूरती से लेकर कार्ड तक की चर्चा हर जुबां पर है।

बाहुबली अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी की छोटी बेटी शिवांगी अब पहली बार सार्वजनिक चर्चा में आई हैं। अब तक वे अपने पिता की राजनीतिक और सार्वजनिक पहचान से दूर रही हैं। कार्ड में छपी जानकारी के मुताबिक,शिवांगी ने ग्रेजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई की है। हाल ही में उनकी तस्वीर और शादी का कार्ड सामने आने के बाद यह विवाह समारोह चर्चा का केंद्र बन गया है।

अनंत सिंह बेटी शादी का कार्ड वायरल

अनंत सिंह बेटी शादी का कार्ड लेकर खुद मीडिया के सामने आए और उन्होंने बताया कि वे दोस्तों-रिश्तेदारों को व्यक्तिगत रूप से न्योता देंगे। कार्ड भी बेहद खास है। उन्होंने साफ कहा कि जो भी आना चाहे, उसका स्वागत है-चाहे हिंदुस्तान से हो या पाकिस्तान से। दावा है कि इस शादी में देश-विदेश से मेहमान पहुंच सकते हैं। अनंत सिंह ने खुद बताया है कि आयोजन में करीब 4 लाख लोगों के भोज की व्यवस्था की जाएगी।

ये है शादी का कार्यक्रम 

  • 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार): शुभ फलदान एवं तिलकोत्सव
  • 23 नवंबर 2026 (सोमवार): हल्दी कलश
  • 24 नवंबर 2026 (मंगलवार): मेहंदी एवं संगीत
  • 25 नवंबर 2026 (बुधवार): शुभ उपनयन संस्कार (चि. अभिनव कुमार), बारात स्वागत, प्रीतिभोज और रात्री में शुभ विवाह

निमंत्रण लिस्ट में इनका नाम

निमंत्रण सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा की हस्तियों को भी बुलाया जाएगा। अलग-अलग दलों के नेताओं की मौजूदगी इस समारोह को और खास बना सकती है। अनंत सिंह खुद जाकर सभी को न्योता दे रहे हैं। इस कड़ी में वो पूर्व सीएम लालू यादव के घर जाकर उन्हें शादी का निमंत्रण सौंपा।

Advertisement

दामाद को देंगे खास तोहफा

छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह बेटी की शादी दामाद को खास तोहफा देने जा रहे हैं। वो दामाद डिफेंडर गाड़ी दे रहे हैं। जिसकी तस्वीर और वीडियो भी सामने आया है।  पढ़ाई पूरी कर चुकी शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार से तय हुई है। ऋषिकेश अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से एमबीए हैं। वे कमांडेंट रणविजय कुमार के बेटे हैं और पटना जिले के बिहटा के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार एनकाउंटर मामला गरमाया: पप्पू यादव ने उठाए सवाल, RJD का बड़ा दावा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड