'आकाश भाटी उसके फ्लैट पर आता जाता...', तेज प्रताप ने अनुष्का यादव से जोड़ा रिश्‍ता, बता दिया नंबर 1 से लेकर 5 तक के जयचंदों का नाम

बीते दिनों तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से कथित रिश्ते को पूरी तरह से खारिज कर दिया। साथ ही मामले को नया मोड़ देते हुए आकाश भाटी शख्स के नाम को उजागर किया। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि आकाश भाटी कौन है, जिसका उस लड़की से रिश्ता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Who is Akash Bhati: जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव अपनी कथित प्रेमिका अनुष्का यादव को लेकर एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। कारण है सोशल मीडिया पर फैली खबर, जिसमें अनुष्का के एक बेटी को जन्म देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इन चर्चाओं पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और इन्हें बेबुनियाद और झूठी अफवाह करार दिया। उन्होंने अनुष्का से अपने किसी भी तरह के संबंध को सिरे से नकारा। साथ ही कहा कि अनुष्का का संबंध आकाश भाटी से है।

इतना ही नहीं, तेज प्रताप ने यह भी कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि आकाश भाटी कौन है, जिसका उस लड़की से रिश्ता है। इसकी जांच होनी चाहिए कि उस लड़की का उससे किस तरह का रिश्ता है।

अनुष्का के फ्लैट पर आना जाना रहा- तेज प्रताप  

दरअसल, तेज प्रताप ने 9 फरवरी को पहली बार आकाश भाटी का नाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने रखा। उन्होंने दावा किया कि अनुष्का के बच्चे के पिता वही हैं। साथ ही कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। तेज प्रताप का कहना है कि आकाश भाटी पटना के गोला रोड इलाके में रहते हैं और उनका अनुष्का के फ्लैट पर आना जाना रहा है। साथ ही सवाल उठाया कि उनके संबंधों की जांच क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने इसे अपने खिलाफ रची साजिश बताते हुए कहा कि वह मानसिक रूप से टूट चुके हैं।

कौन है आकाश भाटी?

जब से तेज प्रताप ने अनुष्का यादव संग अपने संबंधों को नकारते हुए आकाश भाटी का नाम लिया है, तभी से चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर ये कौन हैं? अब तक की उपलब्ध जानकारी के मुताबिक,  आकाश भाटी कोई पब्लिक फिगर नहीं हैं। वो कोई चर्चित राजनीतिक चेहरा भी नहीं हैं। कुछ रिपोर्ट्स में आकाश भाटी को आकाश गुर्जर कहा गया है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। उनका नाम सिर्फ इस विवाद में उभरकर सामने आया है। अनुष्का यादव संग उनके संबंध को लेकर कोई अधिकृत रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

Advertisement

दोनों से मेरा कोई संबंध नहीं- तेज प्रताप

बता दें कि अनुष्का यादव के मां बनने की खबर 8 फरवरी को केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के X पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी। लेकिन बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। बाद में तेज प्रताप यादव ने सामने आकर इस तरह की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अनुष्का यादव और उनके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है।

जयचंदों पर लगाया बदनाम करने का आरोप

तेज प्रताप ने दावा किया कि उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने और राजनीतिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरजेडी के पांच लोगों को 'जयचंद' कहकर बदनामी का आरोप लगाया, जिसमें मुकेश रौशन, सुनील सिंह, संजय यादव, शक्ति सिंह यादव और रमीज का नाम लिया। उन्होंने मामले में अदालत का रुख करने की भी बात कही।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मेरा कोई संबंध नहीं...', अनुष्का यादव के बेटी को जन्म देने पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, साजिश का लगाया आरोप
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड