'मेरा कोई संबंध नहीं...', अनुष्का यादव के बेटी को जन्म देने पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, साजिश का लगाया आरोप

तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से कथित रिश्ते को पूरी तरह से खारिज कर दिया। साथ ही अनुष्का के मां बनने और उसमें अपना नाम घसीटे जाने पर कहा कि इससे उनका कोई संबंध नहीं है, न ही उनका कोई लेना-देना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tej Pratap Yadav and anushka yadav
Tej Pratap Yadav and anushka yadav | Image: x

Tej Pratap Yadav vs Anushka Yadav: बिहार की जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर अनुष्का यादव को लेकर चर्चा में हैं। 8 फरवरी को अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया। इसी बीच तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि अनुष्का यादव या उनके बच्चे से उनका कोई भी संबंध नहीं है।

तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव संग उनके कथित रिश्ते को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा है कि वह एक बेटी के पिता बन गए हैं। उन्होंने उन्हें बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि ये सबकुछ ‘जयचंदों’ के इशारे पर किया जा रहा है।

आकाश भाटी कौन, जिसका उससे रिश्ता- तेज प्रताप

उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'मैं इस दावे को खारिज करता हूं। यह मुकेश रोशन और इन सभी 'जयचंदों' की मिलीभगत से मुझे बदनाम करने की साजिश है। इसकी जांच होनी चाहिए कि आकाश भाटी कौन है, जिसका उस लड़की से रिश्ता है। इसकी जांच होनी चाहिए कि उस लड़की का उससे किस तरह का रिश्ता है। उस लड़की का उससे किस तरह का रिश्ता है? आकाश भाटी बताएगा।  मुकेश रोशन, शक्ति सिंह और सुनील सिंह सभी 'जयचंद' हैं; यह सब उनका खेल है, हमारे खिलाफ साजिश रचने का।'

तेज प्रताप बोले- कोर्ट तक जाएंगे 

तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह अदालत का रुख कर सुरक्षा की मांग करेंगे। जरूरत पड़ने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की बात भी कही। उन्होंने बताया कि विरोधियों की साजिश से उन्हें डिप्रेशन होने लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें डिप्रेशन का मरीज बनाने की कोशिश चल रही है, लेकिन वो ऐसा कतई नहीं होने देंगे। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ उड़ाई जा रही अफवाह को बेबुनियाद और झूठी बताया।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'अब, वे बताएं कि अनुष्का यादव और आकाश भाटी के बीच क्या रिश्ता है। मैं पूरी तरह से परेशान हूं। हम अपना आवेदन देंगे, हम कोर्ट जाएंगे।'

'जयचंदों' के नाम भी किए उजागर

इससे पहले उन्होंने साफ किया कि उनका अनुष्का या उनके बच्चे से न ही कोई रिश्ता है और न ही कोई लेना देना है। उन्होंने पांच 'जयचंदों' के नाम गिनाएं जिसमें मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल रहे। उन्होंने कहा कि इन जयचंदों ने उन्हें बदनाम किया है।

Advertisement

अनुष्का संग वायरल तस्वीर पर क्या बोले?

वहीं अनुष्का यादव संग वायरल हुई तस्वीर पर तेज प्रताप ने कहा, 'मेरी जो तस्वीर अनुष्का के साथ वायरल हुई थी, उस समय मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया था।'

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, तेज प्रताप यादव पिछले साल अनुष्का यादव के साथ कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे थे। उनके सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया था जिसमें अनुष्का यादव के साथ उनकी तस्वीर थी। लेकिन कुछ देर बाद पोस्ट डिलीट कर दिया गया। बाद में उन्होंने कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।

इसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में अनुष्का के साथ रिश्ते में होने की बात कबूली थी। उन्होंने कहा था कि अनुष्का के साथ फोटो उन्होंने ही पोस्ट की थी। तेज प्रताप ने कहा था कि उन्होंने अनुष्का से प्यार किया है, कोई गुनाह नहीं।

लालू यादव ने पार्टी से किया था निष्कासित

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के बाद तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। वहीं उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि वो इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें: 'क्या मैं बंद कमरे में जाकर फांसी लगा लूं...', प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच तेज प्रताप ने ऐसा क्यों कहा? बोले- मुझे डिप्रेशन में धकेला गया

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड