Bihar: 'हमने JDU के लिए खूब कुर्बानी दी, लालू यादव हमारे 9 लोगों को मरवा दिए और मुझे गोली लगी, नीरज कुमार ने क्या किया...', अनंत सिंह की दो टूक
जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह 9 मर्डर की बात से पलट गए हैं। उन्होंने पहले कहा था कि नीतीश कुमार के साथ रहते हुए मैंने 9 लोगों की हत्या करवाई।
- भारत
- 3 min read

जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह 9 मर्डर की बात से पलट गए हैं। उन्होंने पहले कहा था कि नीतीश कुमार के साथ रहते हुए मैंने 9 लोगों की हत्या करवाई। उनका यह बयान पूरे दिन बिहार की राजनीति में चर्चा का केंद्र बना रहा। लेकिन अब अनंत सिंह ने इस बयान की सफाई देते हुए कहा कि मेरे 9 लोगों की हत्या हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी नीतीश कुमार से कैसे मुलाकात हुई? कैसे वो नीतीश के साथ गए।
अनंत सिंह ने कहा कि, मैंने कई कुर्बानियां दी हैं, लालू यादव की सरकार के दौरान मेरे नौ साथियों की हत्या कर दी गई थी क्योंकि मैंने नीतीश कुमार का समर्थन किया था," जदयू विधायक अनंत सिंह ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने कभी ऐसा कहा हो कि नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए उन्होंने नौ लोगों की हत्या करवाई थी।
पटना स्नातक सीट पर JDU में खींचतान
अनंत सिंह के बयान ऐसे समय सामने आए हैं, जब पटना स्नातक सीट पर होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर JDU के भीतर मतभेद की स्थिति है। पार्टी ने इस सीट से नीरज कुमार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है।
Advertisement
अनंत सिंह इस फैसले से सहमत नहीं हैं। वह जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर JDU के भीतर खींचतान की चर्चा है। अनंत सिंह के पहले बयान और उसके बाद आई सफाई ने इस पूरे विवाद को नया मोड़ दे दिया है। अब देखना होगा कि उनके बयान पर JDU की ओर से कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।
‘सरकार बनाने में लोगों के साथ खड़े रहे’
Advertisement
अनंत सिंह ने अपनी राजनीतिक भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार बनाने में उन्होंने लगातार लोगों के साथ खड़े रहकर काफी मेहनत की है। उनका कहना है कि वह पार्टी के साथ लगातार खड़े रहे हैं और नीतीश कुमार के साथ उनका रिश्ता भी बरकरार है। अनंत सिंह के इस स्पष्टीकरण के बाद अब उनके ‘9 हत्याओं’ वाले बयान को लेकर चल रही सियासी चर्चा का रुख बदल गया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका विरोध नीतीश कुमार से नहीं, बल्कि नीरज कुमार से है।
नीतीश कुमार से कैसे हुई मुलाकात, अनंत सिंह ने बताया
पुराने दिनों को याद करते हुए अनंत सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार जब साथ थे तब मेरे भाई को टिकट दिए थे। तभी से हम नीतीश कुमार की मदद कर रहे हैं। जब हमारे भाई साहब को टिकट दिया गया था तब समता पार्टी हुआ करती थी, जिसमें लालू यादव और नीतीश कुमार हुआ करते थे। इसके बाद दोनों आलग हो गए।
दिलीप सिंह लालू यादव के साथ रहे क्योंकि वह उनकी पार्टी से थे, हालांकि टिकट नीतीश कुमार ही दिलवाए थे। इसी बीच नीतीश कुमार से हमारी मुलाकात हुई क्योंकि हम गांव में काम करते थे। उन्होंने मुझसे मदद मांगी, तो मैंने कहा था मेरे भाई को टिकट दीजिए। इसके बाद उन्होंने लालू यादव से बात कर हमारे भाई को टिकट दिए। उसके बाद से हम नीतीश कुमार की मदद करने लगे।