सरकारी ऑफिस, स्कूल-कॉलेज सब बंद...UP में लगातार तीन दिन सार्वजनिक छुट्टी, CM योगी ने किया ऐलान, जानिए तारीख

आस्था और परंपराओं के सम्मान को प्राथमिकता देने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर अवकाश देने का फैसला लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi Adityanath announced a statewide public holiday on October 19, 2026, for Mahanavami
सरकारी ऑफिस, स्कूल-कॉलेज सब बंद...UP में लगातार तीन दिन सार्वजनिक छुट्टी, CM योगी ने किया ऐलान, जानिए तारीख | Image: X

आस्था और परंपराओं के सम्मान को प्राथमिकता देने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर अवकाश देने का फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश शासन ने महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

प्रमुख सचिव (सामान्य प्रशासन) एसवीएस रंगा राव द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत पूर्व में निर्गत अवकाश सूची में संशोधन करते हुए सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, उच्च न्यायालय, बैंकों एवं संबंधित विभागों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

लगातार दो दिन रहेगा अवकाश

उल्लेखनीय है कि पूर्व में 20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयदशमी का अवकाश निर्धारित था, लेकिन पर्व के महत्व, पूजा-अर्चना और आम जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि अब 19 अक्टूबर (सोमवार) को भी महानवमी के पावन पर्व पर संपूर्ण सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Advertisement

यूपी में लगातार तीन दिन रहेगी सार्वजनिक छुट्टी

यूपी में त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। छठ पूजा तक छोटे-बड़े पर्व और त्योहार पड़ेंगे जिसके चलते सरकारी ऑफिसों और स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। नवरात्र से इसकी शुरुआत हो गई है। 18 अक्टूबर को रविवार के चलते छुट्टी रहेगी। 19 अक्टूबर को सीएम योगी महानवमी को लेकर सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा कर दी है। 20 अक्टूबर को दशहरा के चलते सार्वजनिक छुट्टी है। इस हिसाब से लगातार तीन दिन की छुट्टी का फायदा मिलेगा। छुट्टी को लेकर स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं और सरकारी ऑफिस वालों ने राहत की सांस ली है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- सत्ता का रास्ता जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं...'तख्‍तापलट' का सपना देखने वालो पर CM योगी का हमला, बोले- षड्यंत्रों से नहीं हिलेगा लोकतंत्र
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड