'इस दुर्गति के बाद भी कांग्रेस पार्टी...' SIR के खिलाफ कांग्रेस की रैली पर उपेंद्र कुशवाहा ने कसा तंज, कहा- हार से सीख लेने की जरूरत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को बड़ा मुद्दा बनाने की लगातार कोशिश कर रही है। कांग्रेस 14 दिसम्बर को दिल्ली में वोट चोरी और SIR के खिलाफ रैली करेगी। रैली पर उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि 'दुर्गति से सीख लेने की जरूरत है।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
vote theft rally at ramlila maidan upendra kushwaha attack to congress party
उपेंद्र कुशवाहा | Image: X

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों में अभी भी हलचल मचा हुआ है। हार के बाद कांग्रेस पार्टी चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लगातार बड़ा मुद्दा बनने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने घोषणा की है कि आगामी 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट चोरी' और SIR के खिलाफ बड़ी रैली करेगी। इस रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकते हैं। इसी बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कथित वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की रैली पर तंज कसते हुए कहा 'हार से उन्होंने सीख लेने की जरूरत है न कि आरोप लगाने की'।

कांग्रेस की रैली पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज

दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी और SIR के खिलाफ कांग्रेस की होने वाली रैली को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 'इस दुर्गति के बाद भी कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को नहीं समझ रही है। देश में अनेक मुद्दे हैं, जो जनता से जुड़े हुए हैं। अगर असल मुद्दों को कांग्रेस उठाए तो उनका और देश का भी भला हो सकता है।

कांग्रेस को हार से सीख लेने की जरूरत- उपेंद्र कुशवाहा

बिहार चुनाव में मिली करारी हार को उजागर करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस को कहा विपक्ष लोग जनता के मतों की चोरी का इल्जाम लगा रहे हैं, अगर ऐसा होता है, तो बिहार के लोग सड़क पर आते नहीं कि एनडीए की सरकार बनाते। उन्होंने हार से सीख लेने की जरूरत है। बिना मतलब के मुद्दा बनाएंगे तो मुद्दा कभी नहीं बनेगा।

6 सीटें जीत पाई थी कांग्रेस

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस पार्टी ने 61 सीटों पर उम्मीदवार उतारी थी, लेकिन सिर्फ 6 सीटें ही जीत पाई थी। इससे पहले भी कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने बिहार चुनाव में वोट चोरी और SIR का मुद्दा उठाया था, लेकिन एनडीए बिहार में 202 सीटें जीतने में कामयाब रहा।

Advertisement

ये भी पढ़ें: SIR पर फिर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बिहार में खेला हुआ, तेजस्वी और RJD वहां हारी जहां...

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड