अपडेटेड 16 July 2024 at 10:56 IST

मुकेश सहनी के पिता के टुकड़े-टुकड़े करने वाला कौन, हत्या के समय घर में कोई था? पूरी कहानी

Bihar News: दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।

Follow : Google News Icon  
Jitan sahani murder
Jitan sahani murder | Image: Jitan sahani murder

Mukesh Sahni Father Jitan Sahani Murder in Bihar: बिहार से मंगलवार को सुबह-सुबह दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने बेहद बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया। जीतन सहनी का शव उनके घर में मिला। बिहार में हुए इस हत्या के बारे में सुनकर सभी हैरान हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि कैसे एक पूर्व मंत्री और महागठबंधन के बड़े नेता के पिता की इस बेरहमी से हत्या कर दी।

जहां इस घटना को अंजाम दिया गया वहां से कुछ तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी। अपराधियों ने बड़ी क्रूरता से जीतन सहनी की हत्या की है। रिपोर्ट के अनुसार जीतन सहनी के पेट के अंगों को भी बाहर निकाल दिया गया है। दरभंगा स्थित घर पर उनका शव कई टुकड़ों में मिला है।

हत्या के समय घर में कोई था?

बता दें कि विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी खुद अपने व्यवसाय के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। जिस समय उनके पिता की हत्या हुई वो घर में मौजूद नहीं थे। मुकेश की शादीशुदा बहन भी मुंबई में ही रहती है। मुकेश के भाई भी बिरौल कभी-कभी जाते हैं। जीतन सहनी को घर में अकेले रहने की आदत है और सोमवार की रात भी वो दरभंगा स्थित अपने आवास पर अकेले थे।

पुलिस ने अपने बयान में क्या कहा?

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे मुकेश सहनी के पिता की हत्या मामले में पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार अपराधी घर में मर्डर करने के इरादे से नहीं घुसे थे। उनका मकसद चोरी करना था और जीतन सहनी ने जब घटना का विरोध किया तो अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी।

Advertisement

हालांकि, जीतन सहनी को जिस निर्मम तरीके से मारा गया है उसको देखते हुए लगता है कि ये पुरानी दुश्मनी का मामला हो सकता है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और अधिक जानकारी के बद ही पता चल सकेगा कि जीतन सहनी की हत्या के पीछे कौन है और उनका मकसद क्या था।

इसे भी पढ़ें: कौन हैं 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी? जिनके पिता जीतन सहनी की दरभंगा में हत्या से बिहार में मची खलबली

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 16 July 2024 at 10:56 IST