Bihar: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी

Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
union minister jitan ram manjhi granddaughter shot dead
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या | Image: X/GAYAPOLICEBIHAR

Gaya News : बिहार के गया जिले में बुधवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की रिश्ते में नातिन लगती है। मृतक की पहचान सुषमा देवी के रूप में हुई है। आरोप है कि सुषमा के पति रमेश ने देसी कट्टे से अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से देसी कट्टा बरामद कर लिया है।

ये पूरा मामला अतरी थाना इलाके के टेटूआ गांव का है। मृतक सुषमा टेटुआ पंचायत में विकास मित्र थी और उसका पति ट्रक चलाता है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच आए दिन विवाद रहता था। घर में गोली की आवाज सुनते ही उसकी छोटी बहन ने शोर मचाया। जिसके बाद स्थानीय लोग घर आए और आनन-फानन में सुषमा को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

सुषमा ने की थी अंतरजातीय शादी

आरोपी पति रमेश कुमार ट्रक चालक है। वो बुधवार को ही पटना से घर लौटा था। घर आते ही जबरदस्ती अपनी पत्नी को कमरे में ले गया और कमरा बंद कर सुषमा देवी के सीने में गोली मार दी। 14 साल पहले दोनों ने अंतरजातीय शादी की थी। मौके पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम और तकनीकी विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए हैं।

मृतक सुषमा कुमारी रिश्ते में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की दूर की नातिन लगती है। जीतन राम मांझी का भांजा है सत्येंद्र कुमार पन्ना और सत्येंद्र कुमार पन्ना का फुफेरा भाई है कृत मांझी। सुषमा कुमारी, कृत मांझी की बेटी थी। जिसकी बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Advertisement

जीतन राम मांझी का आया बयान

हालांकि, हत्या की खबर आने के बाद जीतन राम मांझी ने बयान कहा कि मृतक उनकी नातिन नहीं है। उन्होंने X पर लिखा- "वैसे तो मुसहर-भुईंयां-मांझी समाज से आने वाला हर सदस्य मेरे परिवार का सदस्य है। पर आज जिस महिला की हत्या हुई है वह मेरी नातिन नहीं थी। कृप्या अफवाहों से बचें।"

ये भी पढ़ें: सास को हुआ दामाद से प्यार, घर से पाई-पाई लेकर हुई फरार, 16 अप्रैल को आनी थी बारात 

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड