BREAKING: बिहार के हाजीपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद अफरा-तफरी; हादसे में 7 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

बिहार के हाजीपुर से पुल हादसे की खबर सामने आई है। लालगंज प्रखंड में एक निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर अचानक गिर गया। इस हादसे की चपेट में कई मजदूर आ गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Under-Construction Bridge Collapses in Bihar
बिहार के हाजीपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद अफरा-तफरी | Image: X

बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां जलालपुर इलाके में बन रहे पुल का एक हिस्सा ढह गया। पुल गिरने के बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 7 लोग घायल हैं, 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गुरुवार को हाजीपुर के लालगंज प्रखंड में बन रहे पुल का लॉन्चर अचानक गिर गया। इस हादसे की चपेट में कई मजदूर आ गए। 7 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं जबकि तीन की हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मजदूरों पर गिरा पुल का भारी लॉन्चर

भारतमाला परियोजना के तहत पुल का निर्माण NHAI के NH-139W 4 लेन पर चल रहा है। गुरुवार को अचानक पुल का भारी लॉन्चर गिर गया। कुछ मजदूर लोहे के स्ट्रक्चर में फंस गए, जिसकी बाद स्थिति और गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलती ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। 

7 मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर

स्थानीय लोगों ने बताया कि रोज की तरह मजदूर पुल निर्माण का कार्य कर रह थे। अचानक काफी जोर की आवाज आई। आवाज सुनते ही लोगों की भीड़ पुल की तरफ दौड़ पडी। लोगों ने देखा कि निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिर गया और उसकी चपेट में कुछ मजदूर आ गए हैं।

Advertisement

ग्रामीणों ने लगाया कंपनी पर लापरवाही का आरोप

पुल के निर्माण में लगे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल मजदूरों को फौरन वहां से निकालकर लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचा गया। 7 मजदूरों के घायल होने की खबर है, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोश में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कंपनी ने मजदूरों को किसी प्रकार का सेफ्टी टूल नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें:  UP चुनाव से पहले BJP के संगठन में बड़ा बदलाव,7 प्रभारियों के नाम का ऐलान

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड