UP चुनाव से पहले BJP के संगठन में बड़ा बदलाव, सतीश पूनिया एसटी मोर्चा के प्रभारी... 7 प्रभारियों के नाम का ऐलान, देखें LIST

बीजेपी ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 7 मोर्चा प्रभारियों के नाम का ऐलान किया है। लिस्ट में वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों के नाम भी शामिल है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nitin Nabin PM Narendra Modi
Nitin Nabin & PM Narendra Modi | Image: Screengrab

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने 7 अलग-अलग प्रभारियों के नाम का ऐलान किया है। BJP ने अलग-अलग मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी ने युवा, महिला, अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), किसान, अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक मोर्चों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों को सौंपी है।

नई टीम में अनुभवी और युवा चेहरों का मिश्रण साफ दिख रहा है। बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। राजस्थान के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया को एसटी मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। आंध्र प्रदेश की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दग्गुबती पुरंदेश्वरी (डी. पुरंदेश्वरी) को महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बीजेपी ने मोर्चों के प्रभारियों का किया ऐलान 

  • महिला मोर्चा - डी. पुरंदेश्वरी
  • युवा मोर्चा - हरीश द्विवेदी
  • ओबीसी मोर्चा - वैजयंत पांडा
  • एससी मोर्चा - संजय भाटिया
  • एसटी मोर्चा -सतीश पूनिया
  • किसान मोर्चा -लाल सिंह आर्या
  • अल्पसंख्यक मोर्चा - गजेंद्र पटेल

इनके कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी

ST मोर्चा के प्रभारी बनाए गए संजय भाटिया हरियाणा के प्रमुख नेता है। वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं और भाजपा में राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं, OBC मोर्चा की प्रभारी बैजयंत पांडा एक कद्दावर नेता के रूप में जानी जाती हैं। बैजयंत पांडा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। केंद्रपाड़ा लोकसभा सीट से सांसद रही पांडा की ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

किसान मोर्चा का जिम्मा प्रभार सिंह आर्या को दिया गया है। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ दलित नेता लाल सिंह आर्य राज्य में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वे वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और इससे पहले भी किसान मोर्चा से जुड़े रहे हैं। ST मोर्चा के प्रभारी राजस्थान के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया बनाए गए हैं। राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया राज्यसभा सांसद हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रभारी के रूप में उन्होंने भाजपा की जीत की हैट्रिक पूरी करवाई थी।

Advertisement

संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

वहीं,अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभार गजेंद्र पटेल को सौंपा गया है। मध्य प्रदेश के प्रमुख आदिवासी नेता गजेंद्र पटेल खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और वर्तमान में भाजपा में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पार्टी ने इन नियुक्तियों के जरिए संगठन को मजबूत करने और विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया है।

यह भी पढ़ें:  'कांशीराम के दिखाये रास्ते...', BSP में छिड़ी रार पर बोले अवधेश प्रसाद
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड