'हमारे चाहने से तेजस्वी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे लेकिन...', 2025 में बिहार का CM कौन? सवाल पर राबड़ी देवी ने दिया जवाब

2025 में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि जनता तय करेगी कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rabri Devi with son Tejashwi Yadav
राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव | Image: PTI

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। मगर चुनाव से पहले NDA के सीएम फेस को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हम चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे मगर सीएम फेस पर आखिरी फैसला संसदीय बोर्ड करेगा। अब उनके इस बयान पर बिहार की सियासत में कई तरह के कयास लगने लगे हैं। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी ने इस पूरे मुद्दे पर दो टूक जवाब दिया है।


NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस साल होने वाला विधानसभा का चुनाव लड़ेगी लेकिन सीएम फेस कौन होगा, फिलहाल यह तय नहीं है।  नीतीश कुमार के सीएम के चेहरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि यह तो नीतीश कुमार को तय करना है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष इस तरह का बयान क्यों दे रहे हैं। वैसे हमारे लिए नीतीश कुमार कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, हमारे लिए बिहार की जनता मुद्दा है।

राबड़ी देवी ने नीतीश पर बोला हमला

राबड़ी देवी से पत्रकारों ने जब सवाल किया कि बीजेपी चाहती है कि अब नीतीश कुमार को हटाया जाय और उनका कोई चेहरा जो मुख्यमंत्री का फेस बने उसे आगे लाया जाय। इसके जवाब में राबड़ी देवी ने कहा विपक्ष, नीतीश हमारे लिए मुद्दा नहीं है। हमारे लिए मुद्दा बिहार की जनता है। आज के दिन राज्यपाल का सदन में जो अभिभाषण हुआ है उसमें कोई तथ्य नहीं था। सरकार का सिर्फ गुणगान किया गया है। बिहार में जितने भी राज्यपाल आए हैं एक ही तरह का सभी लोग भाषण देते हैं।

हमारे चाहने से तेजस्वी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे-राबड़ी

वहीं, 2025 में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि जनता तय करेगी कि बिहार का नेतृत्व कौन करेगा। हमारे चाहने से तेजस्वी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। हमने फैसला जनता पर छोड़ा है। मीडिया ने जब राबडी से सवाल किया कि बीजेपी कह रही है कि तेजस्वी 2025 में जेल जाएंगे? वहीं, भाजपा पर हमला बोलते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि भेज दे तेजस्वी यादव को जेल, हम लोग डरने वाले नहीं है। लालू जी भी बेकसूर है। भाजपा सिर्फ हम लोगों को परेशान करती है और फसाने का काम कर रही है, लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं। NDA के शासन में बिहार में अपराधियों का बोलबाला है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: फंड मिला, फिर भी खेला? CAG रिपोर्ट से केजरीवाल के कारनामों पर नया खुलास

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड