असम में नमाज ब्रेक पर लगी रोक तो भड़के तेजस्वी यादव, बोले- ये हिमंता है कौन, मुसलमान भाइयों को...

Bihar: असम विधानसभा ने शुक्रवार को ब्रिटिश काल की उस प्रथा को खत्म करने की घोषणा की, जिसमें शुक्रवार की नमाज के लिए ब्रेक दिया जाता था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rjd leader Tejashwi yadav
तेजस्वी यादव | Image: facebook

Patna: असम सरकार ने जुमे की नमाज को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इसमें शुक्रवार की नमाज के लिए जो ब्रेक दिया जाता था, उसपर रोक लगा दी गई है। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने असम के CM हिमंता के खिलाफ बयान दिया है।

आपको बता दें कि सरूपथार विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक बिस्वजीत फुकन (Biswajit Phukan) ने हालिया बदलाव के बारे में बताते हुए कहा कि 'भारत में ब्रिटिश काल से, असम विधानसभा में हर शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए ब्रेक दिया जाता था। दोपहर 12 और 2 बजे बीच दो घंटे का ब्रेक होता था। जिसमें मुस्लिम विधायक हर शुक्रवार को नमाज पढ़ते थे। अब से यह नियम बदल दिया गया है और नमाज के लिए कोई ब्रेक नहीं होगा।

क्या बोले तेजस्वी?

तेजस्वी यादव ने अपने बयान में कहा- 'असम के सीएम सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसा कर रहे हैं। कौन है ये? वह सिर्फ सस्ती लोकप्रियता चाहते हैं। बीजेपी ने मुसलमानों को सॉफ्ट टारगेट बना लिया है। वो किसी न किसी तरह से मुसलमानों को परेशान करना चाहते हैं और समाज में नफरत फैलाना चाहते हैं। भाजपा को समझना चाहिए कि आजादी की लड़ाई में मुसलमानों ने भी अपने प्राणों की आहुति दी थी।'

ये है मामला

बिस्वजीत फुकन ने कहा कि यह निर्णय असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी (Biswajit Daimary) के नेतृत्व में एक बैठक के दौरान किया गया है। इस फैसले का अन्य विधायकों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया है। उन्होंने कहा- 'हर किसी ने इस फैसले के समर्थन में आवाज उठाई है। यह अध्ययन किया गया है कि लोकसभा, राज्यसभा और अन्य राज्यों के विधानसभा सदनों में नमाज अदा करने के लिए छुट्टी देने का प्रावधान नहीं है। इसलिए असम विधानसभा के अध्यक्ष ने भी ब्रिटिश काल के इस नियम को खत्म करने का फैसला किया।'

Advertisement

ये भी पढ़ेंः IPS आलोक राज बने बिहार के नए DGP, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के थे DG

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड