BREAKING: IPS आलोक राज बने बिहार के नए DGP, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के थे DG

1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी आलोक राज को बिहार का नया DGP बनाया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IPS officer Alok Raj
IPS आलोक राज बने बिहार के नए DGP | Image: Facebook

Bihar New DGP: 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPA) अधिकारी आलोक राज को बिहार का नया DGP बनाया है। आलोक राज फिलहाल विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के DG के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आलोक राज, 31 दिसंबर 2025 तक बिहार DGP के पद पर तैनात रहेंगे। पिछली बार वरिष्ठता के बावजूद उन्हें DGP नहीं बनाया गया था।

राष्ट्रीय जनता दल ने सत्ता में रहते दिसंबर 2022 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से बुलाकर आरएस भट्टी को बिहार का DGP बनाया था। अब बिहार में राष्ट्रीय जनता दल विपक्ष में है और आरएस भट्टी ने बिहार से अनुमति मांग ली है। हालांकि अभी उनका DGP का कार्यकाल रहता है। अब केंद्र सरकार ने भट्टी  को CISF का महानिदेशक बना दिया। 

संगीत में रखते है दिलचस्पी

IPS आलोक राज बेहतर पुलिसिंग में अपनी अलग पहचान रखते हैं। उन्हें एक सख्त पुलिस ऑफिसर के रूप में जाना जाता है। उनके पास अलग-अलग जिलों में SP रहने और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तौर पर CRPF में अपनी सेवा देने का अनुभव है। इसके अलावा 1989 बैच के IPS आलोक राज संगीत में भी दिलचस्पी रखते हैं। वो आलोक शास्त्रीय और भजन गाते हैं। उनका यूट्यूब पर उनका अपना चैनल भी है और उनकी एक एल्बम भी आ चुकी है।  DGP की रेस में पिछली बार भी उनका नाम था। एसके सिंघल DGP के पद से रिटायर होने के बाद आलोक राज का बिहार DGP बनना तय माना जा रहा था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और IPS आरएस भट्टी को DGP बनाया गया। 

ये भी पढ़ें: 'सॉरी मां, मैंने आपको मार दिया, आई मिस यू', बेटे ने मां की हत्या के बाद लिखा पोस्ट; मच गया हड़कंप

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड