अपडेटेड 2 February 2026 at 13:12 IST
Bihar Budget Session: लंगड़ाते हुए विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, फिर व्हीलचेयर पर दिखे; आखिर क्या हुआ?
Tejashwi Yadav: बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा में अनोखा दृश्य देखने को मिला। यहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर नजर आए।
- भारत
- 2 min read

Tejashwi Yadav: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा पहुंचे। इस दौरान आरजेडी नेता गाड़ी से निकलकर लंगड़ाते हुए विधानसभा के अंदर गए। यह दृश्य मीडिया के कैमरे में कैद हो गया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया।
जब तेजस्वी यादव गाड़ी से उतरकर विधानसभा परिसर के अंदर पैदल पहुंचे, तो उनके कदम लड़खड़ाने लगे। बताया जा रहा है कि पैर में चोट के कारण उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। वीडियो में वह काफी दर्द में नजर आ रहे हैं।
व्हीलचेयर पर क्यों दिखे तेजस्वी यादव?
इसके बावजूद वह बजट सत्र में शामिल होने पहुंचे। ऐसे में उनके विधानसभा के अंदर प्रवेश करने और सेंट्रल हॉल तक जाने के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था कराई गई। दरअसल, 25 जनवरी को तेजस्वी यादव के पैर का नाखून उखड़ गया। इसके बाद से ही वह काफी दर्द में हैं। इसकी जानकारी आरजेडी ने सोशल मीडिया के जरिये दी थी।
नीतीश कुमार ने जाना तेजस्वी का हाल
सदन के अंदर हल्का-फुल्का और दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जब सत्ताधारी पार्टी के विधायक मेज थपथपा रहे थे और तालियां बजा रहे थे, तब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव चुपचाप बैठे थे। यह देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए तेजस्वी यादव से कहा कि तुम भी ताली बजाओ। उनकी इस बात पर तेजस्वी हंस पड़े। इसके बाद नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से उनका हाल भी जाना।।
Advertisement
बिहार बजट सत्र आज से शुरू
बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है, जो 27 फरवरी तक चलेगा। सत्र की औपचारिक शुरुआत सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के संयुक्त अभिभाषण के साथ हुई। इस संबोधन के बाद सदन के पटल पर 'आर्थिक सर्वेक्षण' पेश किया जाएगा। इसके जरिये राज्य की मौजूदा आर्थिक स्थिति और पिछले एक साल में हुए विकास कार्यों के आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे।
नीट छात्रा की मौत मामले में प्रदर्शन
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने नीट की छात्रा की मौत के मामला को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक कमरूल होदा हाथ में पोस्टर लिए नजर आए। सदन के भीतर भी न्याय की मांग गई।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 13:11 IST