Bihar News: तेजस्वी के सामने जब कुर्सियां तोड़ने लगे लोग तो लालू के लाल का हुआ बुरा हाल! जानें मामला
तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा गुरुवार को भोजपुर के आरा पहुंची थी। यहां कार्यक्रम स्थल पर जमकर बवाल हुआ।
- भारत
- 2 min read

Bihar Politics: बिहार के पूर्व डिप्टी CM और RJD नेता तेजस्वी यादव इन दिनों जन विश्वास यात्रा पर हैं। यूं तो तेजस्वी जनता का विश्वास जीतने के लिए यात्रा पर निकले हैं। मगर यात्रा शुरू होने के कुछ ही दिन बाद यह कई विवादों को लेकर चर्चा में है। गुरुवार को उनकी यात्रा भोजपुर के आरा पहुंची। यहां कुछ ऐसा हुआ कि तेजस्वी भी घबरा गए और कार्यक्रम स्थल से समय से पहले ही रवाना हो गए।
तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा गुरुवार को भोजपुर के आरा पहुंची थी। आरा के जगदीशपुर में उन्हें जनसभा को संबोधित करना था। यहां तेजस्वी को देखने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। तय समय के मुताबिक उन्हें कार्यक्रम स्थल पर शाम 3 बजे पहुंचना था मगर वह शाम 6 बजे पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ की वजह से अफरा-तफरा मच गई।
तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में टूटी कुर्सियां
कार्यकर्ता मंच पर चढ़कर तेजस्वी के साथ सेल्फी लेने की होड़ मचा दी। तेजस्वी कार्यकर्ताओं से मंच से नीचे उतरने की अपील करते रहे मगर उनकी एक ना सुनी। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर हंगामा होने लगा। पंडाल में मौजूद भीड़ कुर्सियों को तोड़ना शुरू कर दिया। तेजस्वी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील पर भीड़ समझने को तैयार नहीं थी। इसके बाद उन्हें भी किसी अनहोनी की आशंका होने लगी।
कार्यक्रम स्थल पर मची अफरा-तफरी
बिगड़ते हालात को देखते हुए तेजस्वी भी घबरा गए। काफी देर तक भीड़ कार्यक्रम स्थल पर हंगामा मचाती रही। हालात बिगड़ता देख तेजस्वी यादव ने कम समय में ही अपना कार्यक्रम समाप्त कर दिया और वहां से रवाना हो गए। वहीं, तेजस्वी की यात्रा सिवान पहुंचने के बाद भी विवादों में आ गई। यहां मंच पर उनके साथ शार्प शूटर मोहम्मद कैफ नजर आया। अब उसकी तस्वीर शेयर कर BJP तेजस्वी पर हमला कर रही है।