अपडेटेड 9 August 2024 at 16:14 IST
मनीष सिसोदिया की रिहाई पर बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा बोले- अब वो छाती पीटकर PM मोदी को खरी...
मनीष सिसोदिया की रिहाई पर बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा ने AAP से तीखा सवाल किया है।
- भारत
- 3 min read

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को करीब डेढ़ साल बाद तथाकथित शराब घोटाले में जमानत मिल गई है और इसी के साथ उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। सिसोदिया के जमानत पर AAP जहां खुशी जता रही है और इसे सत्य की जीत बता रही हैं। वहीं, BJP अब कोर्ट के फैसले को लेकर AAP पर निशाना साधते हुए कह रही है कि क्या अब भी पार्टी यही कहेगी कि जांच एजेंसिया केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है।
मनीष सिसोदिया पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही AAP की नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। आतिशी से लेकर संजय सिंह तक ने इसे सत्य की जीत बताया है और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। वहीं, सिसोदिया की जमानत पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने AAP से तीखा सवाल पूछा है।
AAP जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम करती है-विजय सिन्हा
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "कोर्ट ने उन्हें जेल भी भेजा बेल भी दिया। जेल गए तो छाती पीटकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को खरी खोटी सुना रहे थे। आज जब बेल मिला है तो अपना पीठ थपथपाएंगे। इसमें भाजपा कहां थी? भ्रष्टाचारी आप थे सजा कोर्ट ने दी। ऐसे लोग जनता के बीच भ्रम फैलाते हैं और राष्ट्र को कमजोर कर रहे हैं।
रामदास अठावले ने क्या कहा?
सिसोदिया की जमानत पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि जमानत मिली है अच्छी बात है। लेकिन ED की जांच में केंद्र सरकार का कोई संबंध नहीं है। मनीष सिसोदिया 17 महीने तक जेल में रहे। केजरीवाल को जमानत नहीं मिल रही। इसका मतलब है कि मामले में दम है। ऐसा नहीं है कि जानबूझकर अन्याय किया गया।
Advertisement
26 फरवरी 2023 को हुई थी गिरफ्तारी
आप नेता को दिल्ली की आबकारी नीति के कथित भ्रष्टाचार घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरों ने 26 फरवरी 2023 को अरेस्ट किया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब घोटाला के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया था। सीबीआई की ओर से दर्ज FIR के बाद ही ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की थी।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 9 August 2024 at 16:14 IST