बजट में घोषणाओं की बौछार, पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त, PM मोदी के ताबड़तोड़ दौरे... बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है?

बिहार में चुनाव से 8 महीने पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल के बीच अगर कुछ बड़ा हो जाए, तो हैरानी की बात नहीं होगी। संकेत तो ऐसे ही मिल रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Politics
बिहार में होगा कुछ बड़ा? | Image: PTI

Bihar News: दिल्ली चुनाव में बंपर जीत हासिल करने के बाद अब BJP का पूरा फोकस बिहार पर है। चुनाव में वैसे तो अभी कुछ महीनों का समय बाकी है, लेकिन फरवरी में ही बिहार में सियासी हलचल तेज होने लगी। बड़े नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे और सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर होने तक... इन सबके चलते चर्चाएं जोरों पर क्या बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है?

PM मोदी ने सोमवार (25 फरवरी) को बिहार के भागलपुर का दौरा कर किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की। साथ ही उन्होंने बिहार के लिए कई परियोजनाओं का ऐलान किया।

बिहार में क्यों बढ़ी सियासी हलचल?

PM मोदी के बाद अब BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा भी दो दिन के बिहार दौरे पर हैं। वहीं, NDA के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान, ललन सिंह, गिरिराज सिंह एक्टिव हो गए हैं। जिस तरह से बिहार में राजनीतिक हलचल बढ़ रही है, उससे ऐसी चर्चाएं होने लगी कि कहीं बिहार में समय से पहले चुनाव कराए जाने की तो तैयारी नहीं है।

समय से पहले चुनाव कराए जाने की तैयारी?

वैसे तो चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने हैं। इस बीच बिहार में 8 महीने पहले से ही जिस तरह सियासी हलचल और राजनीतिक दौरे बढ़ रहे हैं उस देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का भी ऐसा मानना है कि जल्द बिहार में कुछ बड़ा हो सकता है। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र, हरियाणा के बाद दिल्ली में शानदार जीत के बाद एनडीए खेमा मजबूत स्थिति में है, जबकि महागठबंधन थोड़ा कमजोर दिख रहा है।

Advertisement

ताबड़तोड़ दौरे और बिहार पर सौगातों की बौछार

वहीं, चुनाव से पहले बिहार को सौगातें देने का सिलसिला जारी है। बजट में केंद्र सरकार बिहार पर काफी मेहरबान नजर आई और चुनावी राज्य के लिए कई बड़े ऐलान किए। वहीं, बीते दिन पीएम मोदी ने भी अपने भागलपुर की धरती से बिहार के लिए सौगातों की बौछार कीं। इन सबको देखते हुए विश्लेषकों का मानना है कि बिहार में समय से पहले चुनाव कराने जाने की तैयारी हो सकती है जिससे इन घोषणाओं का फायदा मिल सके।

CM नीतीश कुमार ने हाल ही में दो महीने से चली आ रही प्रगति यात्रा का समापन पूरी कर ली। इस बीच नीतीश के मंत्री ने अपने एक बयान से सरगर्मी बढ़ा दी। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि एनडीए किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है। चुनाव कब होंगे, ये चुनाव आयोग को तय करना है।

Advertisement

महागठबंधन ने भी कसी कमर

विश्लेषकों का मानना है कि बिहार चुनाव के लिए एनडीए की तेज होती तैयारियों को देख भनक तो महागठबंधन को भी लगने लगी है। इसलिए RJD हो या कांग्रेस सभी पार्टियां चुनावी मैदान में कूद रही हैं और सत्ताधारी एनडीए गठबंधन पर हमले तेज करने लगी। बिहार में चुनाव से 8 महीने पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल के बीच अगर कुछ बड़ा हो जाए, तो हैरानी की बात नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: 'जंगलराज वालों को हमारी आस्था से नफरत है, महाकुंभ को गाली दे रहे हैं', बिहार की धरती से PM मोदी ने लालू-विपक्ष पर साधा निशाना

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड