लालू परिवार को झटका, राबड़ी देवी को खाली करना पड़ेगा 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला, बिहार सरकार ने जारी किया आदेश, CM सम्राट के करीबी को हुआ अलॉट

बिहार में CM की कुर्सी संभालते ही सम्राट चौधरी सरकार ताबड़तोड़ फैसले ले रही है। सम्राट सरकार की ओर से अब राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली करने का नोटिस भेजा गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
nand kishore ram
nand kishore ram | Image: ANI

पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी को पटना स्थित उनका प्रसिद्ध सरकारी आवास '10 सर्कुलर रोड' खाली करने का आदेश दिया गया है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई एनडीए (NDA) सरकार ने अब यह बंगला बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया है।

यह पहली बार नहीं है जब राबड़ी देवी को यह घर छोड़ने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी भवन निर्माण विभाग उन्हें कई बार नोटिस भेज चुका है, और हाल ही में एक बार फिर उन्हें जल्द से जल्द बंगला खाली करने का कड़ा निर्देश दिया गया है।

दो दशकों की यादें और नया ठिकाना

राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव का परिवार पिछले लगभग 20 से अधिक सालों से इसी 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले में रह रहा है। इस घर से उनके परिवार की कई यादें जुड़ी हैं। उन्होंने कई सालों की होली, दिवाली और छठ पूजा इसी आवास में मनाई है।

पहले '39 हार्डिंग रोड' था आवंटित 

नीतीश कुमार की पिछली सरकार के दौरान राबड़ी देवी को रहने के लिए '39 हार्डिंग रोड' पर एक नया बंगला आवंटित किया गया था। वे बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता हैं, इसलिए नियमानुसार वे सरकारी आवास की हकदार हैं। हालांकि, उनका परिवार अभी तक नए बंगले में शिफ्ट नहीं हुआ है और इसी पुराने घर में रह रहा है।

Advertisement

मंत्री नंद किशोर राम को मिला 10 सर्कुलर रोड

भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव ने राबड़ी देवी के सेक्रेटरी को पत्र भेजकर इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है। पत्र में साफ कहा गया है कि चूंकि 10 सर्कुलर रोड अब मंत्री नंद किशोर राम को मिल चुका है, इसलिए इसे तुरंत खाली किया जाए। नंद किशोर राम एक प्रमुख दलित नेता हैं और वर्तमान सरकार में डेयरी व मत्स्य पालन विभाग के मंत्री हैं। दिलचस्प बात यह है कि बंगला खाली कराने का यह फैसला मौजूदा सरकार का नहीं, बल्कि तब का है जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे और अशोक चौधरी भवन निर्माण मंत्री थे। उस समय आरजेडी ने नीतीश सरकार पर लालू परिवार को जानबूझकर परेशान करने का आरोप भी लगाया था।

ये भी पढ़ें - VIRAL VIDEO: जमीन बेचकर पत्नी को BPSC टीचर बनाया... लेकिन बॉयफ्रेंड के लिए 13 साल की शादी तोड़ी, फिर सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा
 

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड