VIRAL VIDEO: जमीन बेचकर पत्नी को BPSC टीचर बनाया... लेकिन बॉयफ्रेंड के लिए 13 साल की शादी तोड़ी, फिर सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा

VIRAL VIDEO: बिहार के हाजीपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने सोशल मीडिया पर 'एसडीएम ज्योति मौर्य' जैसा ही एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

VIRAL VIDEO
VIRAL VIDEO | Image: X

VIRAL VIDEO: बिहार के वैशाली जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर फिर से 'पति-पत्नी और वो' की बहस को हवा दे दी है। एक पति ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर और दिन-रात मेहनत करके पत्नी को पढ़ाया-लिखाया। लेकिन जैसे ही पत्नी बीपीएससी (BPSC) पास कर सरकारी शिक्षिका बनी, उसने अपने दो साल के 'प्यार' (प्रेमी) के खातिर पति और अपने 10 साल के मासूम बेटे को अधर में छोड़ दिया।

यह पूरा हाईवोल्टेज ड्रामा गुरुवार दोपहर हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में शिक्षिका के स्कूल के बाहर सड़क पर सबके सामने आया।

पत्नी की नौकरी के लिए बेच दी पुश्तैनी जमीन

पीड़ित पति अमन कुमार ने अपनी पत्नी गुंजन कुमारी पर धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अमन का कहना है कि उनकी शादी साल 2013 में हुई थी, तब गुंजन सिर्फ इंटर पास थी। गुंजन आगे बढ़कर शिक्षिका बनना चाहती थी। अमन ने बताया, हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। गुंजन के सपने को पूरा करने के लिए मैंने कई-कई घंटे काम किया और साल 2022 में अपनी डेढ़ कट्ठा पुश्तैनी जमीन तक बेच दी, ताकि उसकी पढ़ाई में कोई कमी न रहे।

अमन के इस त्याग का नतीजा यह रहा कि गुंजन ने ग्रेजुएशन, बीएड (B.Ed) किया और साल 2023 में बीपीएससी (BPSC TRE-2) परीक्षा पास कर सरकारी शिक्षिका बन गई। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग वैशाली के बिदुपुर प्रखंड के यूएमएस मोहनपुर धर्मपुर विद्यालय में है।

Advertisement

ट्रेनिंग के दौरान बढ़ीं नजदीकियां, बदला व्यवहार

अमन के मुताबिक, नौकरी मिलते ही गुंजन के तेवर बदल गए। सुपौल के त्रिवेणीगंज में ट्रेनिंग के दौरान गुंजन की नजदीकियां उसके कॉलेज फ्रेंड प्रेम प्रकाश जायसवाल से दोबारा बढ़ गईं। अमन ने आरोप लगाया कि दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। जब पति ने इस नाजायज रिश्ते का विरोध किया, तो गुंजन ने साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और हाजीपुर के लिच्छवि नगर में किराए का कमरा लेकर अलग रहने लगी।

कमरे में रंगे हाथ पकड़ा, बच्चे ने बयां किया दर्द

विवाद तब और बढ़ गया जब 25 मई को अमन को सूचना मिली कि गुंजन अपने कथित प्रेमी के साथ कमरे पर है। अमन जब वहां पहुंचे, तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। अमन ने बाहर से कुंडी लगा दी और पुलिस को फोन किया, हालांकि पुलिस के आने से पहले ही मकान मालिक ने दरवाजा खुलवा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Advertisement

'मम्मी गंदी हैं, मैं उनके साथ नहीं जाऊंगा...'

इस पूरे विवाद में सबसे भावुक कर देने वाला बयान उनके 10 साल के बेटे का रहा। मासूम ने अपने पिता के सामने रोते हुए कहा कि जब वह ट्रेनिंग के दौरान मम्मी के साथ रहता था, तब भी वे 'अंकल' वहां आते थे और कई दिनों तक रुकते थे। बच्चे ने कहा, 'मम्मी मुझे कहती थीं कि कोई पूछे तो अंकल को मामा बताना। मम्मी गंदी हैं, मैं उनके साथ कभी नहीं जाऊंगा।'फिलहाल, इस घटना का वीडियो और यह मामला पूरे इलाके में टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है, और लोग एक बार फिर उत्तर प्रदेश के 'ज्योति मौर्या' केस को याद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Bank Holidays in June 2026 : जून में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये रही छुट्टियों की पूरी लिस्ट; देखें कैलेंडर

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड