सपा के अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने नीतीश कुमार को CM बनने पर दी बधाई, लेकिन जो कहा वो सीना भेद देने वाला बयान

Bihar: बिहार विधानसभा 2025 चुनाव में शानदार जीत के बाद आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण करते ही समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कटाक्ष किया है और गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
samajwadi party mp awadhesh prasad said bihar govt has been formed by stealing votes
समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद | Image: X

Bihar: आज बिहार को फिर से नीतीश कुमार के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और कई प्रदेश के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

CM नीतीश कुमार के शपथ लेते ही कई विपक्षी पार्टियों ने उन्हें बधाई दी तो कई पार्टी के नेताओं ने फिर वोट चोरी से सरकार बनाने का कटाक्ष करते हुए नजर आए। एक तरफ राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को बधाई दी, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ‘वोट चोरी से सरकार बनाने का आरोप’ लगते हुए दिखे गए।

'वोटो की चोरी से सरकार बनी है'- SP सांसद अवधेश प्रसाद

समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद अवधेश प्रसाद ने बिहार में एनडीए सरकार गठन और शपथ ग्रहण समारोह पर कहा कि 'नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने की बधाई।' आगे वो कहते हैं कि ‘ये सरकार (बिहार सरकार) जिस तरह से बनी है, वो वोटों की चोरी से बनी है।’

CM साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली

इससे पहले शपथ ग्रहण में CM नीतीश कुमार के अलावा 26 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। गांधी मैदान में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। इसके अलावा, दलित के 5 राजपूत जाति के 4. भूमिहार - 2, ब्राह्मण - 1, कायस्थ - 1, कुशवाहा - 3, कुर्मी - 2, वैश्य - 2, यादव - 2, मुस्लिम - 1, मल्लाह - 2 और EBC जाति के 1 मंत्री ने भी शपथ ली।

Advertisement

एनडीए ने 202 सीटें जीती

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए ने 2025 के बिहार चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और 243 में से 202 सीटें अपने नाम करने में कामयाब रही। जबकि महागठबंधन केवल 35 सीटें ही हासिल कर सका।

ये भी पढ़ें: Bihar: पिता नीतीश कुमार 10वीं बार बने CM तो बेटा निशांत गदगद, दी बधाई; जानिए जनता को क्या कहा

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड