अपडेटेड 20 November 2025 at 19:54 IST

Bihar: पिता नीतीश कुमार 10वीं बार बने CM तो बेटा निशांत गदगद, दी बधाई; जानिए जनता को क्या कहा

Bihar Mantrimandal 2025: बिहार विधानसभा 2025 चुनाव के नतीजों के बाद आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके बेटे निशांत कुमार ने पिता को बधाई देते हुए जनता को शुक्रिया बोला है।

Follow : Google News Icon  
Nitish Kumar with his son Nishant Kumar
Nitish Kumar with his son Nishant Kumar | Image: ANI

Bihar Mantrimandal 2025: बिहार विधानसभा 2025 चुनाव में शानदार जीत के बाद आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ अन्य 26 मंत्रियों ने शपथ ली। वहीं उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी शपथ ली है।

मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने इस शानदार पल का स्वागत किया है और मतदाताओं को उनके अपेक्षा से अधिक मजबूत जनादेश देने के लिए धन्यवाद दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ‘नीतीश कुमार 10वीं मुख्यमंत्री बने हैं, मैं जनता और पूरे एनडीए (NDA) परिवार को बधाई देता हूं।’

पहले भी वादे पूरे किए हैं आगे भी करेंगे- निशांत कुमार

पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बात करते हुए निशांत ने कहा कि 'हमारी सरकार ने पहले भी वादे पूरे किए हैं और अब आगे भी करेंगे।' इस खुशी के मौके पर उन्होंने अपने पिता को बधाई देते हुए जनता को भी शुक्रिया बोला है।'

नीतीश, सम्राट और विजय सिन्हा को बधाई- पीएम मोदी

बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट करके बधाई दी है। पोस्ट में उन्होंने कहा कि 'बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री नीतीश कुमार जी को हार्दिक बधाई। वह एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं।' एक अन्य पोस्ट में पीएम ने उपमुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को भी बधाई दी है।

Advertisement

CM साथ 26 मंत्रियों ने ली शपथ

इससे पहले पटना के गांधी मैदान में हुए शपथ ग्रहण में पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह और अन्य कई बड़े नेता मौजूद थे। शपथ ग्रहण में नीतीश कुमार के साथ अन्य 26 मात्रियों ने शपथ ली। दलित के 5 और राजपूत जाती के 4 मंत्रियों ने शपथ ली। इसके अलावा, भूमिहार - 2, ब्राह्मण - 1, कायस्थ - 1, कुशवाहा - 3, कुर्मी - 2, वैश्य - 2, यादव - 2, मुस्लिम - 1, मल्लाह - 2 और EBC जाति के 1 मंत्री ने शपथ ली।

ये भी पढ़ें: Bihar Mantrimandal 2025: पटना से 3 तो बेगूसराय से 2... बिहार में किस जिले को मिले कितने मंत्री, NDA ने कैबिनेट में कैसे साधा जातीय समीकरण?

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 November 2025 at 16:28 IST