पापा मेरी बरगद की छाया...गिले-शिकवे भूल पटना पहुंची रोहिणी आचार्य, रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे लालू-राबड़ी; गाड़ी के अंदर का भावुक करने वाला VIDEO

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य परिवार से पुराने गिल शिकवे भुलाकार पटना पहुंची। इस दौरान एयरपोर्ट पर परिवार से मुलाकात का भावुक करने वाला VIDEO सामने आया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rohini Acharya arrived in Patna Lalu and Rabri reached the airport for welcome her
गिले-शिकवे भूल पटना पहुंची रोहिणी आचार्य, रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे लालू-राबड़ी | Image: X/Republic

पारिवारिक विवाद के करीब 11 महीने बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य गुरुवार को पहली बार पटना पहुंचीं। सिंगापुर से लौटने वाली रोहिणी का स्वागत करने के लिए खुद लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती समेत कई राजद कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट पहुंचे। रोहिणी भी लंबे समय बाद परिवार से मिलकर भावुक हो गई।

एयरपोर्ट पर परिवार के सदस्यों के मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है,जो भावुक कर देने वाला है। पिता से आशीर्वाद लेने के लिए रोहिणी जैसे ही पैर छूने के लिए झुकीं,लालू ने गले लगा लिया। राबड़ी देवी से गले मिलते हुए रोहिणी की आंखों से आंसू छलक पड़े। राबड़ी देवी भी लंबे समय बाद बेटी से मिलकर इमोशनल नजर आई।

मेरे पटना आने को राजनीतिक रंग मत दीजिए-रोहिणी आचार्य 

एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा,'पिता ने बुलाया तो मैं मिलने आ गईं। आगामी दशहरे के लिए सभी को शुभकामनाएं। बहुत दिनों बाद मैं पटना पहुंची हूं। इसे राजनीतिक रंग मत दीजिए। यह बहुत निजी कार्यक्रम है। मैं अपने मां-बाप से मिलने आई हूं।'

पापा आप मेरी बरगद की छाया-रोहिणी 

रोहिणी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे अपने पिता लालू प्रसाद यादव के साथ गाड़ी में बैठकर घर जा रही हैं। घर पर भी उनका स्वागत हुआ। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा- “पापा का हाथ थाम राहें आसान होती हैं, पापा की हर एक मुस्कान में मेरी जान बसती है। कोई शब्द नहीं, कोई शर्त नहीं, ये रिश्ता इतना पावन है। पापा आप मेरी बरगद की छाया… आपसे बड़ा और बढ़कर मैंने इस जहान में कुछ और नहीं पाया।”

Advertisement

11 महीने बाद पटना लौटी लालू की लाडली

गौरतलब है कि पिछले साल रोहिणी आचार्य ने परिवार और राजनीति से दूरी बनाने की घोषणा की थी। पटना से सिंगापुर जाते समय रोहिणी के आंखों में आंसू थे और उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान इशारों में तेजस्वी पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। अब करीब 11 महीने बाद पटना लौटना और लालू-राबड़ी का एयरपोर्ट पर स्वागत करना परिवार के संबंधों में नया मोड़ माना जा रहा है।

रोहिणी आचार्य बिहार की समस्या को हमेशा सोशल मीडिया पर उठाती रहीं है और सीएम सम्राट चौधरी को घेरने की कोशिश भी करती हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में सारण सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन कुछ वोटों के अंतर से उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: समृद्धि हाईवे पर हादसा, ट्रक और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर, 5 की मौत
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड