अपडेटेड 22 August 2024 at 11:29 IST

बिहार के आरा में सड़क हादसा, विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

बिहार के आरा में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

Follow : Google News Icon  
Ara Road Accident
Ara Road Accident | Image: Social Media

बिहार के आरा में गुरुवार को सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे के शिकार सभी लोग विंध्याचल से मां भवानी के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसा भोजपुर जिले के आरा-बक्सर हाईवे पर बीबीदगंज गांव के पास हुआ। अहले सुबह करीब 5 बजे के आस-पास रफ्तार का कहर देखने को मिला।


जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार के 7 लोग उत्तर प्रदेश के विंध्याचल से मां भवानी के दर्शन कर महिंद्रा (TUV 300) गाड़ी से लौट रहे थे। जैसे ही इनकी गाड़ी आरा-बक्सर हाईवे पर बीबीदगंज गांव के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। कार की रफ्तार तेज होने की वजह से रेलिंग से टकराते ही उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि दे लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार

गाड़ी को हालात को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त हुई होगी। रेलिंग से टकराने के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गजराजगंज पुलिस स्टेशन SI फौजदार भगत ने बताया कि परिवार के सदस्य विंध्याचल से पूजा करके वापस आ रहे थे तभी सड़क दुर्घटना हुई जिसमें पांच लोगों की मृत्यु हो गई, द लोग घायल हैं। सभी लोग अजीमाबाद के रहने वाले हैं। वर्तमान में पटना के दानापुर में रहते थे।

एक ही परिवार के 5 लोगों ने तोड़ा दम

मरने वाले में भूप नारायण पाठक, पत्नी रेणु देवी, 25 साल की बेटी अर्पिता पाठक, 28 साल का बेटा विपुल पाठक और 3 साल का पोता हर्ष पाठक शामिल है। मृतक विपुल पाठक की पत्नी मधु देवी और एक छोटी बच्ची का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल आरा में चल रहा है। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर बताई है।

Advertisement

विंध्याचल से दर्शन कर घर लौट रहा था परिवार 

सभी लोग रक्षाबंधन के ठीक एक दिन बाद यूपी के विंध्याचल दर्शन करने गए।  दर्शन करने के बाद वापस पटना के दानापुर जा रहे थे कि उसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। परिवार के 5 लोगों की एक साथ मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। 

यह भी पढ़ें: BREAKING: मुंबई से केरल जा रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी
 

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 22 August 2024 at 11:29 IST