BREAKING: बिहार से बड़ी सियासी खबर, तेजस्वी के करीबी और RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Mrityunjay Tiwari: बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सबसे पुराने प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने राजद से इस्तीफा दे दिया है। आरजेडी के लिए बड़ा झटका है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
RJD spokeperson Mrityunjay Tiwari resigns from party
तेजस्वी के करीबी और RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी से दिया इस्तीफा | Image: ANI

Mrityunjay Tiwari: गुरुवार, 16 अप्रैल को बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सबसे पुराने प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने राजद से इस्तीफा दे दिया है। 

मृत्युंजय का इस्तीफा आरजेडी और तेजस्वी यादव के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृत्युंजय तिवारी ने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल से मिलकर पार्टी के प्रवक्ता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा उस समय आया है, जब सूबे में बांकीपुर उपचुनाव की हलचल सबसे तेज है। 

पार्टी को दीमक की तरह बर्बाद कर दिया-मृत्युंजय तिवारी

मृत्युंजय तिवारी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता से इस्तीफा देने के बाद एक बयान जारी करते हुए कहा 'मेरे जैसे समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए इस पार्टी में कोई सम्मान नहीं है। हमने कई बार तेजस्वी यादव से भी अपनी शिकायत की लेकिन उन्होंने भी संज्ञान नहीं लिया।' 
आगे उन्होंने कहा 'हमने बुरे दिनों में आरजेडी का साथ दिया था, और आरजेडी की नीतियों को आगे बढ़ाया, लेकिन पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने दीमक की तरह चाटकर बर्बाद कर दिया। ऐसे लोगों से अगर तेजस्वी यादव घिरे हैं तो फिर हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में रहना उचित नहीं है।'

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD को बड़ा झटका

बिहार की राजनीति में मृत्युंजय तिवारी एक प्रमुख हस्ती और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के  सबसे भरोसेमंद नेता और प्रवक्ता रहे हैं। उन्हें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से लेकर तेजस्वी यादव के सबसे करीबी नेता माने  जाते रहे हैं, लेकिन अब उननके इस्तीफे से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) बड़ा झटका लगा है। 

Advertisement

बांकीपुर उपचुनाव से ठीक पहले आया इस्तीफा

मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा उस समय आया है, जब सूबे में बांकीपुर विधानभसा उपचुनाव सर पर है। उपचुनाव से पहले उनके इस्तीफे से बिहार के सियासी में एक नया हलचल पैदा हो गया है। हालांकि, आरजेडी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: TMC को झटके पे झटका, पहले करीबी मदन मित्रा और अब कोयल मलिक ने छोड़ा दीदी का साथ, ममता बनर्जी बोलीं- 21 जुलाई से पहले जो जहां जाना चाहते हैं वो...
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड