Bihar: तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटी, BJP के नए अध्यक्ष नितिन नबीन, ललन सिंह समेत इन नेताओं को मिली Z सिक्योरिटी

Bihar Leaders Security: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अब Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी। पहले उन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाती थी। उनके अलावा कई नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई, तो कुछ की पूरी तरह से हटा ली गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Tejashwi Yadav
तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटी, नितिन नबीन की बढ़ी | Image: X

Bihar News: बिहार के कई राजनेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल किया गया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती हुई है। उन्हें अब Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को Z कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली है। इनके अलावा कई नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई, तो कुछ की पूरी तरह से हटा ली गई है। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का नाम प्रमुख है।

तेजस्वी को अब मिलेगी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा

जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय सुरक्षा समीक्षा समिति की रिपोर्ट और खुफिया इनपुट के आधार पर कई नेताओं की सुरक्षा में यह बदलाव किए हैं। तेजस्वी यादव को पहले Z श्रेणी की सुरक्षा मुहैया थी। वहीं, अब उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

नितिन नबीन समेत इन नेताओं को मिलेगी Z सिक्योरिटी

BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को Z श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। उनको यह सुरक्षा पूरे देश में मिलेगी। CRPF के कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

इनके अलावा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को भी अब Z श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सुरक्षा भी बढ़ी है। उन्हें Y की जगह Y+ की सुरक्षा दी गई है।

Advertisement

इन नेताओं की वापस ली गई सुरक्षा

तीन नेताओं की सुरक्षा को पूरी तरह से वापस ले लिया गया। इसमें कांग्रेस नेता मदन मोहन झा, RJD नेता उदय नारायण चौधरी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नाम शामिल हैं। इनकी पुलिस सुरक्षा वापस ले ली गई है। पहले इन नेताओं को राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा प्रदान थी।

भारत में Z, Y+ और Y सुरक्षा, खतरे के आकलन के आधार पर दी जाने वाली VIP सुरक्षा के स्तर हैं। इनमें जवानों की संख्या और तैनाती अलग-अलग होती है। Z+ सबसे ऊपर (लगभग 55 जवान, NSG कमांडो सहित) है, Z में 22 जवान, और Y+ में लगभग 11 जवान होते हैं, जिनमें कमांडो और पुलिसकर्मी शामिल होते हैं, जो व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। वहीं, Y श्रेणी की सुरक्षा में 1 या 2 कमांडो और पुलिसकर्मियों समेत 8 जवानों का सुरक्षा कवच प्रदान किया जाता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: रामपुर के चर्चित पायल हत्याकांड में सभी 6 आरोपी दोषी करार, 3 टुकड़े में काटकर जमीन में दफनाई थी लाश

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड